हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है। वहीं भक्तजन अपनी मनोकामना के अनुसार लक्ष्मी माता के अलग अलग स्वरूपों जैसे गज लक्ष्मी, संतान लक्ष्मी और वैभव लक्ष्मी को भी पूजते हैं। सनातन परंपरा के अनुसार मान्यता है कि शुक्रवार के दिन मां वैभव लक्ष्मी की पूजा और व्रत करने से धन, शिक्षा, व्यापार आदि सभी से जुड़ी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। लेकिन इस व्रत में कुछ खास नियमों का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता तभी इस व्रत का शुभ फल प्राप्त होता है...