
Saturday Tips To please Lord Shani, Hanuman and Maa Durga: ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का बड़ा महत्व माना गया है। शनि ग्रह को आयु, दुख, रोग, पीड़ा, विज्ञान, तकनीकी, लोहा, खनिज, तेल, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि का कारक माना जाता है। माना जाता है कि शनि ग्रह, कुंडली में स्थित 12 भावों पर अलग-अलग तरह से अपना प्रभाव डालता है। शनि ग्रह को मकर और कुंभ राशि का स्वामी ग्रह माना जाता है। वहीं तुला राशि शनि की उच्च राशि है, जबकि मेष इसकी नीच राशि मानी जाती है। शनि का गोचर एक राशि में ढाई वर्ष तक रहता है। ज्योतिषीय भाषा में इसे शनि की ढैय्या कहा जाता है। नौ ग्रहों में शनि की गति सबसे मंद है। शनि की दशा साढ़े सात वर्ष की होती है जिसे शनि की साढ़े साती कहा जाता है।
शनिदेव की कृपा से बनें धनवान, कुदृष्टि करती है बेहाल
ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय का देवता भी कहा जाता है। शास्त्रों के मुताबिक शनिदेव प्रत्येक व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार अच्छा या बुरा फल देते हैं, यानी जो जैसे कर्म करे, उसे वैसा ही फल मिलेगा। माना जाता है कि सभी देवों में सबसे जल्दी क्रोध शनि देव को आता है। कहा जाता है कि शनि की कृपा पाने वाला व्यक्ति रंक से राजा बन जाता है और शनि की कुदृष्टि हो तो धनवान भी फटे हाली में दिन गुजारता है।
धार्मिक शास्त्रों में इसका उपाय भी दिया गया है। शनि किसी से रुष्ट हो, अशुभ स्थिति में हो, या दु:ख दे रहे हों तो शनिवार के दिन कुछ बातों का खास ध्यान रखने को कहा जाता है। माना जाता है कि शनिवार के दिन इन नियमों का पालन करने से शनि का क्रोध शांत होता है और वह ग्रह पीड़ा नहीं देता। पत्रिका.कॉम के इस लेख में हम आपको बता रहे हैं उन्हीं नियमों के बारे में जो आपको बना सकते हैं शनि की कृपा के पात्र...हालांकि यह मान्यताओं पर आधारित लेख है, पत्रिका.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है।
शनिवार के दिन न करें ये काम
शनिदेव के प्रकोप से बचने के लिए कई तरह की मान्यताएं हैं। ऐसे में शनि की कुछ चीजों को शनिवार के दिन घर लाना भी वर्जित माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से शनि का प्रकोप झेलना पड़ता है। आइए जानते हैं कि शनिवार को कौन सी चीजों को घर में लाना वर्जित माना गया है...?
इस दिन लोहा न खरीदें
शनिवार के दिन भूलकर भी घर में लोहा नहीं लाना चाहिए और न ही इसे खरीदना चाहिए। इस दिन लोहा खरीदना अशुभ होता है। शास्त्रों के अनुसार, ऐसा करने से शनि देव रुष्ट हो जाते हैं और जीवन में दिक्कतें बढ़ाते हैं। दरअसल लोहा शनि की वस्तु माना गया है और शनिवार के दिन इसकी खरीदी करना शुभ नहीं होता। हां लेकिन आप इस दिन लोहे का दान कर सकते हैं। लोहे का सामान दान करने से शनि का कोप कम होता है और बिजनेस में लाभ के योग बनते हैं।
इस दिन नमक भी न खरीदें नहीं लें
माना जाता है कि शनिवार के दिन नमक खरीदने से भी घर में दरिद्रता आती है और कर्ज बढ़ता है। माना जाता है कि शनिवार के दिन खरीदे हुए नमक से भोजन बनाने से परिवार के सदस्य बीमार पड़ते हैं। इसलिए शनिवार को भूलकर भी घर में नमक न लाएं।
इस दिन कैंची न लाएं घर
कैंची को काटने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। शनिवार के दिन कैंची खरीदने से रिश्तों में दरार आने लगती है। इस दिन कैंची लेने से रिश्ते टूटने लगते हैं, इसलिए भूलकर भी शनिवार के दिन कैंची नहीं खरीदनी चाहिए।
इस दिन तेल न खरीदें
शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा के लिए तेल का प्रयोग किया जाता है। इसलिए इस दिन तेल नहीं खरीदना चाहिए और न ही शरीर या बालों में तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव क्रोधित हो जाते हैं।
इस दिन न खरीदें काले तिल
शनिदेव की पूजा के समय काले तिल पीपल के पेड़ को चढ़ाएं जाते हैं। इसलिए इस दिन काले तिल भी नहीं खरीदने चाहिएं। कहा जाता है कि इस दिन काले तिल खरीदने से कार्यों में बाधाएं आने लगती हैं।
भूलकर भी न खरीदें ये चीजें भी
बताई गईं चीजों के अलावा लकड़ी, ईंधन, झाड़ू, स्याही या अनाज पीसने की चक्की भी शनिवार के दिन खरीदने की मनाही की गई है। माना जाता है कि इन चीजों को शनिवार के दिन खरीदने से परिवार को कष्ट पहुंचता है। घर में दरिद्रता आती है।
शनिवार को ये करने से मिलेगा आशीर्वाद
वहीं शनिवार के दिन कुछ कार्यों को करना अच्छा भी माना गया है। माना जाता है कि शनिवार के दिन कुछ काम करने से आप पर शनिदेव की कृपा बरसती है, माना जाता है कि इन कार्यों को करने से शनिदेव के प्रकोप से भी बचा जा सकता है...
इस दिन जरूर करें शनिदेव का पूजन
शनिवार के दिन शनिदेव का पूजन करना बहुत अच्छा माना गया है। इस दिन शनिदेव की पूजा करने से उनकी कुदृष्टि का प्रकोप कम होता है और जीवन की परेशानियां भी कम होती जाती हैं।
कर लें हनुमान जी की पूजा
हनुमान जी और शनिदेव को परममित्र कहा जाता है। इसीलिए शनिदेव को खुश करने के लिए हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा के साथ ही संकटमोचन का पाठ करें।
जरूर करें मां दुर्गा की पूजा
मंगलवार सहित शनिवार का दिन मां दुर्गा का दिन भी माना जाता है। इसीलिए शनिवार को उनकी पूजा आपको शक्ति और सामथ्र्य प्रदान करने के अलावा शनि के प्रकोप से भी बचाती है।
करना न भूलें पीपल के पेड़ का पूजन
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए पीपल के पेड़ का पूजन भी फलदायी माना जाता है। पीपल के पेड़ का पूजन करने से आर्थिक समस्यायों से छुटकारा मिलता है।
पीपल पर जरूर चढ़ाएं ये चीजें
शनिवार को पीपल के पेड़ पर गुड़, काले तिल, सरसों का तेल, काले उड़द चढ़ाना बहुत शुभ माना गया है। इससे भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
शनिदेव पर जरूर चढ़ा दें तेल
शनिवार के दिन संध्याकाल में शनिदेव के मंदिर जाकर उन्हें सरसों के तेल से स्नान कराना बहुत ही शुभ माना गया है। ऐसा करने से शनिदेव का प्रकोप कम होता है और ग्रह पीड़ा से भी मुक्ति मिलती है।
शनिवार के दिन करें इच चीजों का दान
शनिवार के दिन काली वस्तुओं का दान करना बहुत शुभ होता है। इसके साथ-साथ किसी जरूरतमंद को भोजन कराना, कंबल दान करना, कपड़े दान करना, पानी पिलाना बहुत लाभकारी माना गया है।
इस दिन जीवों को खाना खिलाएं
शनिवार के दिन चीटियों को शक्कर मिला आटा और मछलियों को आटे की गोलिया या दाना खिलाने से भाग्य जागता है।
Updated on:
10 Mar 2023 04:58 pm
Published on:
10 Mar 2023 04:53 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
