
इन बर्थ डेट वालों पर शनि देव की रहती है कृपा दृष्टि, धीरे-धीरे काफी धन कर लेते हैं इकट्ठा
अंकशास्त्र में मूलांक 8 का प्रतिनिधि ग्रह शनि माना जाता है। इसलिए इस मूलांक के लोगों पर शनि देव का विशेष प्रभाव रहता है। जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 और 26 होती है उनका मूलांक 8 माना जाता है। इस मूलांक के लोग परिश्रमी, मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। ये किसी भी विषय पर गंभीरता से सोचते हैं। ये अमूमन शांत रहते हैं। इनके मन में कब क्या चल रहा है इस बारे में कोई पता नहीं लगा सकता।
इस मूलांक के लोग कम बोलने वाले होते हैं। इन लोगों को दिखावा बिल्कुल भी पसंद नहीं होता ये चुपचाप अपने काम में लगे रहते हैं। जैसे शनि ग्रह धीरे-धीरे चलता है वैसे ही इस मूलांक के लोग धीरे-धीरे जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं। जीवन में आने वाली बाधाओं से ये परेशान नहीं होते। ये कोई भी काम तन मन से करते हैं। जिस कारण इन्हें सफलता मिलकर ही रहती है।
इस मूलांक के लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये या तो अत्यंत सफल होंगे या तो असफल। ये लोग जिद्दी स्वभाव के होते हैं। मन में जो आता है वो करते हैं। ये अपनी बात दूसरों से मनवाने की भरपूर कोशिश करते हैं। ये जल्दी से किसी के साथ घुलमिल नहीं पाते हैं। इसलिए इनके मित्र भी कम होते हैं और दूसरों का सपोर्ट इन्हें कम ही मिल पाता है। ये लाइफ में जो कुछ करते हैं अपने दम पर करते हैं।
इनकी आर्थिक स्थिति की बात की जाए तो वो अमूमन अच्छी ही होती है। क्योंकि ये फिजूल में पैसा खर्च नहीं करते हैं। बल्कि पैसों को जोड़कर रखते हैं। धीरे-धीरे से अच्छा धन जोड़ लेते हैं। ये निवेश करने में माहिर माने जाते हैं। इनकी शिक्षा किसी न किसी कारण बीच में अधूर रह जाती है। मूलांक 8 वाले जातकों को सफलता उन कार्यों में मिलती है जिसमें अथक परिश्रम व मेहनत की जरूरत होती है।
यह भी पढ़ें: शनि 141 दिन तक रहेंगे वक्री, इस अवधि में 4 राशि वालों के करियर को मिलेगा बल
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Updated on:
20 May 2022 12:54 pm
Published on:
20 May 2022 12:50 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
