6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन 3 राशि वालों पर शनि देव की रहती है विशेष कृपा, खूब कमाते हैं धन-दौलत

इन 3 राशियों पर शनि देव की विशेष कृपा रहती है। ये लोग मेहनती, बुद्धिमान और कर्मशील होते हैं। लाइफ में जो चाहते हैं उसे पाकर ही दम लेते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
zodiac signs, shani, shani favorite zodiac, tula rashi, makar rashi, kumbh rashi, libra zodiac, capricorn zodiac, Aquarius zodiac,

इन 3 राशि वालों पर शनि देव की रहती है विशेष कृपा, खूब कमाते हैं धन-दौलत

ज्योतिष में शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। कहते हैं ये लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। जो व्यक्ति अच्छे कर्म करता है उसे शनिदेव अच्छे फल देते हैं जो बुरे कर्म करता है उसे शनि महाराज सजा देते हैं। 3 राशियां शनि की प्रिय मानी जाती है। ये राशियां हैं तुला, मकर और कुंभ। जिनमें तुला शनि की उच्च राशि है। वहीं मकर और कुंभ राशि के ये स्वामी हैं। इन राशियों के लोग खूब मेहनती और बुद्धिमान होते हैं।

तुला राशि: इस राशि पर शनि देव की विशेष कृपा रहती है। ये लोग मेहनती और बुद्धिमान माने जाते हैं। एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं। ये जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। शनि देव की कृपा से ये लाइफ में खूब तरक्की करते हैं।

मकर राशि: इस राशि के लोग मेहनती, बुद्धिमान और कर्मशील होते हैं। ये अपने लिए जो भी करियर चुनते हैं उसमें शीर्ष तक पहुंचते हैं। ये जिद्दी और जुनूनी होते हैं। एक बार जिस काम को करने की सोच लेते हैं उसमें सफलता पाते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है।

कुंभ राशि: इस राशि के लोग अत्याधिक मेहनती होते हैं। इन पर शनि देव की विशेष कृपा रहती है। ये हमेशा न्याय के मार्ग पर चलते हैं। दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। कड़ी मेहनत और बुद्धिमानी के बल पर ये लाइफ में सबकुछ हासिल कर लेते हैं। इनके पास पैसों की कभी कमी नहीं होती।
यह भी पढ़ें: मई 2022 में 5 राशि वालों पर धन के देवता कुबेर रहेंगे मेहरबान, नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग