
शनि जल्द चलने वाले हैं अपनी उल्टी चाल, 4 राशि वालों को करियर में मिलेगा जबरदस्त लाभ
Shani Vakri 2022: शनि दंडाधिकारी की भूमिका निभाते हुए लोगों को उनके कर्म अनुसार अच्छे और बुरे फल देते हैं। जब शनि ग्रह वक्री होता है तब कार्यों में मंदी आने की आशंका बनती है, जिससे लोगों को किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत पड़ती है। 5 जून को शनि कुंभ राशि में वक्री होने जा रहा है और 23 अक्टूबर तक ये ग्रह इसी अवस्था में रहेगा। फिर मार्गी हो जाएगा। जानिए शनि की वक्री चाल से किन राशि वालों को लाभ प्राप्त होने की संभावना रहेगी।
मेष राशि: इस राशि वालों को शनि के वक्री होने के दौरान शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। जो जातक नौकरी की तलाश में हैं उन्हें मनचाही नौकरी प्राप्त होगी। बिजनेस वाले जातकों के लिए भी समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। नौकरी बदलने के लिए समय अच्छा दिखाई दे रहा है। आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहने के संकेत मिल रहे हैं।
वृषभ राशि: इस रासि वालों को करियर में अच्छा लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। नौकरी बदलने के समय उत्तम है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। भाग्य का हर काम में पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल साबित होगा। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। धन का निवेश करने में भी आप सफल रहेंगे।
वृश्चिक राशि: करियर के लिहाज से ये समय बेहतर दिखाई दे रहा है। कार्यक्षेत्र से संबंधि कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होता दिखाई दे रहा है। बिजनेस वाले जातकों को भी अचानक से धन की प्राप्ति के आसार दिख रहे हैं।
कुंभ राशि: कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी। करियर से जुड़ा कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। लाभ प्राप्त करने के कई शुभ अवसर प्राप्त होने के आसार दिख रहे हैं। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में सफल रहेंगे।
यह भी पढ़ें: नाम ज्योतिष: पति के लिए साक्षात लक्ष्मी होती हैं ये नाम की लड़कियां, होती हैं बुद्धिमान
Published on:
04 May 2022 10:49 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
