
Shani Vakri 2022: 7 दिन बाद शुरू होगी शनि की उल्टी चाल, 4 राशियों के लोग होंगे मालामाल
Shani Vakri 2022 Date: ज्योतिष अनुसार शनि हर व्यक्ति को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। यानी अच्छे कर्मों का अच्छा फल और बुरे कर्मों का बुरा फल। 5 जून को शनि कुंभ राशि में वक्री होने जा रहे हैं। हर राशि के लोगों पर इसका अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। किसी के लिए शनि की ये चाल शुभ फलदायी साबित होगी तो किसी के लिए अशुभ होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। लेकिन यहां हम 4 ऐसी राशियों के बारे में बात करेंगे जिनसें जुड़े लोगों के लिए शनि की ये चाल लाभकारी साबित होने वाली है।
मेष राशि: 5 जून को शनि आपके एकादश भाव में वक्री होने जा रहे हैं। जो आपके लिए शुभ रहेगा। इस दौरान आपके करियर को बल मिलेगा। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आय में वृद्धि के जबरदस्त आसार दिखाई दे रहे हैं। कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।
वृश्चिक राशि: 5 जून को शनि आपके चतुर्थ भाव में वक्री होंगे। ये समय पारिवारिक जीवन में परेशानियों का संकेत दे रहा है। लेकिन आर्थिक जीवन के लिहाज से ये समय शुभ रहने वाला है। करियर में कई बेहतर परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। मेहनत से अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे।
कुंभ राशि: शनि देव आपकी ही राशि यानी आपके लग्न भाव में वक्री होंगे। शनि की ये चाल आपके करियर के लिहाज से शुभ रहने वाली है। करियर में उन्नति के योग बनेंगे। नौकरी में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा और नौकरी से संबंधित कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकता है। छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगे।
मकर राशि: शनि देव आपके कुटुम यानी परिवार के दूसरे भाव में वक्री होंगे। इस दौरान आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। हर जगह मान-सम्मान प्राप्त होगा। परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।
यह भी पढ़ें: June Rashifal 2022: जून महीना इन राशि वालों के जीवन में मचा सकता है तबाही, रहें सतर्क
Published on:
29 May 2022 09:21 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
