29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

June Rashifal 2022: जून महीना इन राशि वालों के जीवन में मचा सकता है तबाही, रहें सतर्क

जून महीना 4 राशि वालों के लिए कष्टदायी साबित हो सकता है। खासकर स्वास्थ्य मामलों को लेकर सतर्क रहना होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 27 May 2022, 3:29 PM IST

horoscope, june horoscope 2022, june rashifal 2022, june 2022 horoscope, june 2022 rashifal, rashifal 2022, horoscope 2022, जून राशिफल 2022,

June Rashifal 2022: जून महीना इन राशि वालों के जीवन में मचा सकता है तबाही, रहें सतर्क

June Horoscope 2022: जून का महीना शुरू होने में अब अधिक दिन शेष नहीं बचे हैं। ये महीना ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से काफी खास रहने वाला है। इस महीने में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा तो कुछ ग्रह मार्गी होंगे। इसी के साथ इस महीने में गायत्री जयंती, वट सावित्री पूर्णिमा, मिथुन संक्रांति जैसे पर्व भी मनाए जाएंगे। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि ये महीना किन राशि वालों के लिए कष्टदायी साबित हो सकता है।

कन्या राशि: कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य का साथ कम ही मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। सफलता पाने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत की जरूरत पड़ेगी। जून में कोई विशेष लाभ मिलने की कम ही संभावना है। बेफिजूल के खर्च बढ़ सकते हैं। छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।

मकर राशि: नौकरी में कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत का पूर्ण फल मिलता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। परिवार में कलह का माहौल रह सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव रहने की संभावना है। हालांकि जून का आखिरी सप्ताह आपके लिए शानदार रहने की उम्मीद है।

कुंभ राशि: विवाहित जातकों को दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं प्रेम जीवन में भी टकराव के योग बन रहे हैं। इसलिए सतर्क रहें। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी झेलनी पड़ सकती हैं।

मीन राशि: इस राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत अचानक से बिगड़ सकती है। सड़क दुर्घटना के योग हैं। इसलिए सावधान रहें।
यह भी पढ़ें: अंक ज्योतिष अनुसार इन 3 तारीख में जन्मे लोगों के पास खूब होती है जमीन-जायदाद