
Tricks of shiv puja : हिंदू धर्म के आदि पंच देवों व त्रिदेवों में से एक भगवान शिव एक महत्वपूर्ण देव हैं। सप्ताह में इनकी आराधना का दिन सोमवार को माना गया है। जिसके चलते देवों के देव महादेव यानि भगवान शंकर / शिव के अधिकांश भक्त शिवजी के लिए सोमवार का व्रत रखते हैं। वहीं अत्यंत भोले व जल्द ही प्रसन्न हो जाने के कारण इन्हें ही भोलेनाथ भी कहा जाता हैै। संहार के देवता होने के कारण शिवजी ही जगत का संहार भी करते हैं, वहीं इसके साथ ही यह भक्तों की हर मनोकामना को भी पूर्ण करते हैैं।
माना जाता है कि भगवान शिव की आराधना सोमवार को करने से भक्तों के समसत कष्ट दूर हो जाते हैं। इसके साथ ही मनचाहे वर और वैवाहिक जीवन में सुख शांति के लिए भी भक्त सोमवार का व्रत रखते हैं। जानकारों व पंडित देवीदत्त शर्मा के अनुसार सोमवार का व्रत रखने वाले भगवान शिव के भक्तों को भोलेनाथ को उनका प्रिय प्रसाद चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने पर उन्हें जल्द ही शिवजी का आर्शीवाद मिलता है।
भगवान शिव को पूजा में ये चीजें चढ़ाएं
भगवान शिव की पूजा के दौरान सोमवार को व्यक्ति को चंदन, अक्षत, बिल्व पत्र, धतूरा या आंकड़े के फूल, दूध, गंगाजल चढ़ाना चाहिए। माना जाता है कि भक्तों द्वारा ऐसा किए जाने से भगवान शंकर जल्दी प्रसन्न होकर उन पर अपनी कृपा बरसाते हैं।
भगवान शिव को इन चीजों का लगाएं भोग
भगवान शिव को सोमवार के दिन घी, शक्कर, गेहूं के आटे से बने प्रसाद का भोग लगाएं। इसके पश्चात भगवान शंकर की आरती धूप, दीप से करें और प्रसाद बांटे। कहते हैं ऐसा करने से शिवजी की कृपा भक्तों पर बरसती है और वे उनके सभी कष्ट दूर कर देते हैं।
शिव जी की आराधना, मन की मनोकामना पूरी करने के लिए
मान्यता के अनुसार भगवान शिव जी को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन सुबह उठकर स्नानादि नित्य कर्म के पश्चात उनकी आराधना करें।
इसके तहत भगवान शिवजी की पूजा किसी भी भक्त द्वारा सोमवार के दिन पूरे सच्चे मन से करने पर उसके जीवन के सारे क्लेश दूर हो जाते हैं और मनचाही मुराद भी पूर्ण हो जाती हैं।
भगवान शिव के इस मंत्र करें जाप
माना जाता है कि सोमवार को 108 बार महामृत्युंजय के मंत्र का जाप करना चाहिए। जिसके चलते भगवान शिव की भक्तों पर विशेष कृपा होती है। इस दिन गाय के कच्चा दूध को शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। जिसके फलस्वरूप भक्तों पर कृपा भगवान शिव की बरसती है।
कुंडली में चंद्र ग्रह की शांति के लिए ये करें
सोमवार के दिन स्नान ध्यान करके सफेद रंग के वस्त्रों को धारण करें और फिर माता जी की सेवा करनी चाहिए। इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों को इस दिन सफेद रंग की खाद्य सामग्री दान करें। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति की कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति शुभ हो जाती है।
Published on:
23 Jan 2022 03:04 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
