मेष राशि: इस राशि वालों पर इन दोनों ग्रहों के गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर-परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। परिवार वालों का हर काम में सहयोग मिलेगा। घर परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। व्यापार में जबरदस्त लाभ मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। नौकरी में लाभ प्राप्त करने के नए-नए अवसर मिलेंगे।
कर्क राशि: इस राशि वालों को प्रमोशन मिलने के प्रबल आसार हैं। आय में भी अच्छी वृद्धि होने की संभावना है। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। निवेश के लिहाज से भी समय अच्छा रहेगा। कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहने के आसार हैं। कार्यस्थल पर आपको अपार सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि: शुक्र और सूर्य का गोचर आपको कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होने के योग बनाएगा। करियर में आपको तरक्की मिलेगी। अचानक से कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। घर परिवार का माहौल काफी अच्छा रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। विदेश जाने का सपना भी पूरा हो सकता है।
कन्या राशि: समाज में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। यात्रा से आपको अच्छा लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। लव लाइफ के लिए भी समय अनुकूल है। आर्थिक स्थिति पहले से काफी अच्छी रहेगी। कई माध्यमों से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। रूका हुआ काम पूरा हो सकता है।इन 3 अक्षरों से शुरू होने वाले नाम के लोग राजा-महाराजाओं की तरह जीते हैं अपनी जिंदगी, पैदाइशी होते हैं धनवान