4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करते ही चमक जाएगी 3 राशियों की किस्मत, चेक करें अपनी राशि

Surya Rashi Parivartan March 2022: नौ ग्रहों के राजा सूर्य देव मीन राशि में 15 मार्च से लेकर 14 अप्रैल तक रहेंगे। ये अवधि 3 राशि वालों को विशेष फल प्राप्त होने के संकेत दे रही है।

2 min read
Google source verification
surya rashi parivartan, surya rashi parivartan march 2022, surya gochar 2022, sun transit 2022, surya 2022, surya in kumbh rashi,

सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करते ही चमक जाएगी 3 राशियों की किस्मत, चेक करें अपनी राशि

सूर्य ग्रह का गोचर ज्योतिष अनुसार काफी अहम माना जाता है। जब भी ये ग्रह राशि बदलता है तो इसका प्रभाव सभी राशि वालों के जीवन पर पड़ता है। वर्तमान में सूर्य देव कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। 15 मार्च ये से ये गुरु ग्रह की राशि मीन में गोचर करने लगेंगे। इस राशि में सूर्य के प्रवेश करते ही 3 राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। इन राशियों के लोगों को हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने के आसार रहेंगे। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं।

मीन राशि: इस राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर काफी शुभ साबित होगा। हर क्षेत्र में सुनहरी सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। पदोन्नति के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। करियर में आप अच्छा मुकाम हासिल करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप लाइफ से जुड़े जरूरी निर्णय इस अवधि में ले सकते हैं। अतीत में किए कए कामों का इस दौरान शुभ फल प्राप्त होगा। आपको अपनी टीम के सदस्यों का सम्पूर्ण समर्थन और सहयोग प्राप्त होगा।

धनु राशि: सूर्य का गोचर आपके लिए भी शुभ साबित होगा। इस दौरान आप व्यापार से जुड़ी कुछ नीतियां बनाने में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापार में विस्तार करने में आप सफल रहेंगे। अगर आप प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे हैं तो आपके लिए ये समय अनुकूल नजर आ रहा है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि औसत रूप से फलदायी साबित हो सकती है। किसी पुराने रोग से राहत मिल सकती है।

वृश्चिक राशि: जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए समय काफी अनुकूल दिखाई दे रहा है। नौकरी में कई अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। मेहनत का आपको पूर्ण फल प्राप्त होगा। इस अवधि में आप भविष्य के लिए कुछ अच्छी नीतियां बनाने में सफल रहेंगे। वृश्चिक राशि के छात्र अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्रता में वृद्धि महसूस कर सकते हैं। छात्र परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे।यह भी पढ़ें:कुंभ राशि में ग्रहों का विशेष संयोग; सरकार को मिलेगी मजबूती, अर्थव्यवस्था पर भी इसका पड़ेगा गहरा प्रभाव