
सूर्य-बुध की कमजोर स्थिति से नौकरी और व्यापार में नहीं मिल पाती सफलता, जानें इन ग्रहों को मजबूत करने के उपाय
ज्योतिष अनुसार सूर्य को ग्रहों के राजा की उपाधि प्राप्त है तो बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। कुंडली में बुध ग्रह की कमजोर स्थिति व्यक्ति के मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में कमी लाती है को सूर्य की कमजोर स्थिति से व्यक्ति को नौकरी, व्यापार और राजनीति के क्षेत्र में सफलता नहीं मिल पाती है। ऐसे में कुंडली में इन दोनों ही ग्रहों का मजबूत होना बेहद जरूरी होता है। जानिए इन ग्रहों को मजबूत करने के कुछ ज्योतिषीय उपाय।
बुध को कैसे करें मजबूत?
-अपने घर या ऑफिस में बुध यंत्र की विधि-विधान स्थापना करें।
-घर के मुख्य द्वार पर पंचपल्लव का तोरण लगाएँ।
-नियमित रूप से बुध स्त्रोत का पाठ करें।
-बुधवार के दिन भगवान गणेश के मंदिर में जाएं और वहां जाकर उन्हें 11 मोदक का भोग लगाएं।
उनकी विधि विधान पूजा करें और उन्हें लगाए गए भोग को ज्यादा से ज्यादा लोगों को वितरित करें।
-बुधवार के दिन हरी मूंग, हरी वस्तुओं, हरे वस्त्रों, हरी सब्जियों का जरूरतमंदों को दान करें।
सूर्य को मजबूत करने के उपाय?
-प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को जल देने से भी सूर्य ग्रह मजबूत होता है।
-रविवार के व्रत रखें। कम से कम 12 रविवार या फिर 30 रविवार तक उपवास करें। अगर संभव हो तो आप पूरे साल भी व्रत रख सकते हैं।
-रविवार के दिन स्नान करने के बाद लाल रंग के कपड़े धारण करें और सूर्य मंत्र की 3, 5, या 11 माला जाप करें।
-रविवार के दिन गौ सेवा करने, मछलियों को आटे की लोई तो चींटियों को चीनी खिलाने से भी सूर्य ग्रह मजबूत होने की मान्यता है।
-रविवार का दिन नमक का सेवन न करने से भी सूर्य ग्रह मजबूत होने की मान्यता है।
यह भी पढ़ें: ज्योतिष: 'राजयोग' लेकर जन्मे होते हैं इन अक्षर के नाम वाले लोग, आजीवन मिलता है भाग्य का साथ
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Published on:
15 Jul 2022 10:01 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
