ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन मिलता है। हिंदू धर्म में अधिकतर लोगों का नाम उनकी जन्म राशि के अनुसार ही रखा गया होता है। कहते हैं राशि आधारित नाम अधिक प्रभावी होते हैं। ये हमारे भाग्य का प्रबल बनाते हैं। जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में होता है उस राशि के अक्षर के आधार पर भी व्यक्ति का नाम रखा जाता है। आज यहां हम कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में बात करेंगे जिनसें शुरू होने वाले नाम के लोग 'राजयोग' लेकर पैदा होते हैं।