Numerology: मूलांक 5 उन लोगों का अंक होता है जिनकी बर्थ डेट 5, 14 या 23 होती है। इस अंक के स्वामी बुध ग्रह माने जाते हैं। बुध को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। इस मूलांक के लोग बुद्धिमान, मेहनती और कर्मशील होते हैं। अपने स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेते हैं। ये अपनी बुद्धि के बल पर खूब लाभ कमाते हैं। लेकिन इनके अंदर एक कमजोरी ऐसी होती है जिससे इनकी तरक्की के मार्ग में बाधा आने के आसार रहते हैं। इनकी ये कमजोरी है हर काम में जल्दबाजी करने की आदत।