6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अप्रैल में लगने वाला सूर्य ग्रहण इन 4 राशियों को देगा विशेष लाभ, भरणी नक्षत्र और मेष राशि में लगेगा ग्रहण

First Solar Eclipse 2022 Date: साल का पहला सूर्य ग्रहण 4 राशियों के लिए 'धन योग' बना रहा है। इन राशियों के जातकों को हर काम में सफलता प्राप्त होने के प्रबल आसार हैं।

2 min read
Google source verification
Surya grahan, surya grahan april 2022, solar eclipse april 2022, surya grahan 2022 date, first eclipse of 2022,

अप्रैल में लगने वाला सूर्य ग्रहण इन 4 राशियों को देगा विशेष लाभ, भरणी नक्षत्र और मेष राशि में लगेगा ग्रहण

Solar Eclipse 2022 Or Surya Grahan 2022: साल 2022 का पहला ग्रहण होगा सूर्य ग्रहण। जो 30 अप्रैल की रात को 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और इसकी समाप्ति सुबह 4 बजकर 7 मिनट पर होगी। ये एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। ग्रहण लगने से पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। लेकिन इस ग्रहण का सूतक नहीं माना जाएगा। क्योंकि ये ग्रहण भारत में नहीं लग रहा है। इस ग्रहण का दृश्य क्षेत्र दक्षिण अमेरिका का दक्षिण-पश्चिमी भाग, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका होगा। भले ही ये ग्रहण भारत में न दिख रहा हो लेकिन इसका अच्छा या बुरा प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा।

वृषभ राशि: ग्रहण आपके लिए शुभ साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। अधूरे काम पूरे होंगे। इस दौरान की गई यात्रा फलदायी साबित होगी। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए समय अच्छा है। व्यापारियों के लिए भी ये ग्रहण शुभ समाचार लेकर आएगा।

कर्क राशि: आपके लिए भी ग्रहण शुभ साबित होने वाला है। आपको हर काम में सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप आने वाली हर चुनौती का डटकर सामना करने में सफल रहेंगे। उच्च अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा।

तुला राशि: इस राशि वालों की आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने की संभावना है। नौकरी में लाभ प्राप्त करने के कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। साझेदारी के काम में अच्छा मुनाफा कमाने में आप सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी। मेहनत का उचित परिणाम मिलता हुआ नजर आ रहा है।

धनु राशि: नौकरी करने वाले जातकों के लिए समय शुभ है। विदेश में नौकरी प्राप्त करने वाले जातकों का सपना भी पूरा हो सकता है। इस दौरान धन कमाने का भरपूर मौका मिलेगा। व्यवसाय में भी तरक्की मिलने और विस्तार की संभावना है।
यह भी पढ़ें: 7 अप्रैल को मंगल का कुंभ में गोचर रहेगा बेहद खास, इन राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता