धर्म और अध्यात्म

Swami Vivekanand Jayanti 2023: स्वामी विवेकानंद के विचार, जो युवाओं के लिए हैं प्रेरणास्त्रोत

Swami Vivekanand Jayanti 2023 इस साल 12 जनवरी को मनाने की तैयारियां तेज हैं। इस दिन स्वामीजी की जयंती को पूरे देश में राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day) के रूप में मनाया जाता है। इस बीच हम आपको बता रहे हैं स्वामी विवेकानंद के अनमोल वचन (swami vivekananda thoughts) जो युवाओं के लिए कीमती मोती हैं और प्रेरणास्त्रोत हैं।

2 min read
Jan 10, 2023
स्वामी विवेकानंद जयंती

Swami Vivekanand Jayanti 2023: स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को है। इस दिन को 1984 से देश राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day) के रूप में सेलिब्रेट करता है। स्वामी विवेकानंद देश की ऐसी शख्सियत और संत हैं, जिन्होंने सबसे अधिक युवाओं को प्रभावित किया (swami vivekananda thoughts)। इनका रोम-रोम राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत था।


स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekanand Jayanti 2023 ) ने दीन हीन जनों की सेवा को ही सच्ची पूजा माना। ये ऐसे संन्यासी थे जिन्होंने करोड़ों देशवासियों को ही अपने जीवन का लक्ष्य माना। आइये जानते हैं स्वामीजी के कुछ अनमोल वचन (swami vivekananda thoughts) जो युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। ये आपकी जिंदगी बदलकर रख देंगे।


स्वामी विवेकानंद के अनमोल वचन (swami vivekananda thoughts)


1. ब्रह्मांड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं। वो हम ही हैं जो अपनी आंखों पर हाथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार है।
2. उठो मेरे शेरों और इस भ्रम को मिटा दो कि तुम निर्बल हो, तुम एक अमर आत्मा हो। स्वच्छंद जीव हो, सनातन हो। तुम तत्व नहीं हो, न ही शरीर हो, तत्व तुम्हारा सेवक है, तुम तत्व के सेवक नहीं हो।
3. उठो जागो और लक्ष्य तक पहुंचने से पहले रूको मत
4. जिस तरह से सभी धाराएं समुद्र तक जाती हैं, उसी तरह मनुष्य का चुनाव हर मार्ग ईश्वर तक जाता है।


5. किसी की निंदा न करें, मदद के लिए हाथ बढ़ाएं। अगर मदद के लिए हाथ नहीं बढ़ा सकते तो हाथ जोड़िए और अपने भाइयों को आशीर्वाद दीजिए। उन्हें उनके मार्ग पर जाने दीजिए।
6. कभी मत सोचिए कि आत्मा के लिए कुछ भी असंभव है। ऐसा सोचना विधर्म है। अगर कोई पाप है तो वो यही कहना है कि तुम निर्बल हो या अन्य निर्बल हैं।
7. अगर धन दूसरों की भलाई में मदद करे तो इसका कुछ मूल्य है। अन्यथा यह सिर्फ बुराई का ढेर है। इससे जितनी जल्दी छुटकारा मिल जाय, वह बेहतर है।


8. जिस समय जिस काम के लिए प्रतिज्ञा करो, ठीक उसी समय पर उसे करना चाहिए। नहीं तो लोगों का विश्वास उठ जाता है।
9. उस व्यक्ति ने अमरत्व प्राप्त कर लिया जो सांसारिक चीजों से व्याकुल नहीं होता।
10. हम वो हैं, जो हमें हमारी सोच ने बनाया है, इसलिए इस बात का ध्यान रखिए कि आप क्या सोचते हैं। शब्द गौण हैं, विचार रहते हैं जो दूर तक यात्रा करते हैं।
11. सत्य को हजार तरीकों से बताया जा सकता है, फिर भी हर एक सत्य ही होगा।

Updated on:
10 Jan 2023 05:40 pm
Published on:
10 Jan 2023 05:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर