मंगल के वृषभ राशि में मार्गी होने के कई सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। करियर, वैवाहिक जीवन, प्रेम को लेकर समस्याओं से जूझ रहे हैं तो मंगल मार्गी होने से राहत मिल सकती है। यह समय गंवाए बिना आगे बढ़ने का वक्त है। इस परिवर्तन से इच्छा शक्ति प्रबल होगी, यानी मन में जो ठान लेंगे, वो पूरा करके दम लेंगे। स्वभाव में भी बदलाव नजर आएगा यानी आक्रामकता कम हो जाएगी।