
ऊंची किस्मत वाली मानी जाती हैं इन 6 नाम की लड़कियां, परिवार वालों का करती हैं भाग्योदय
कहते हैं नाम का व्यक्ति पर खास प्रभाव पड़ता है। क्योंकि इसका सीधा संबंध हमारे ग्रह-नक्षत्रों से माना जाता है। दरअसल हिंदू धर्म में अधिकतर नाम बच्चे की जन्म राशि के हिसाब से रखे जाते हैं। जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में मौजूद होता है वही बच्चे की जन्म राशि मानी जाती है। ज्योतिष की मानें तो नाम ऐसे ही नहीं रख देना चाहिए क्योंकि इसका हमारी तरक्की पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए बच्चे के जन्म के साथ ही उसकी कुंडली तैयार की जाती है और फिर उससे नाम का पहला अक्षर निकाला जाता है। आज यहां हम बात करने वाले हैं 6 ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम की लड़कियां किस्मत की बेहद धनी मानी जाती हैं।
A अक्षर से जिन लड़कियों का नाम शुरू होता है उनकी किस्मत बहुत ही ऊंची मानी जाती है। कहते हैं ये अपने साथ-साथ अपने परिवार वालों को भी भाग्यशाली बनाती हैं। इनके जन्म के बाद से ही घर परिवार में खुशहाली और समृद्धि आने लगती है। ये परिवार के लोगों का भाग्योदय करने का काम करती हैं।
B अक्षर से जिन लड़कियों का नाम शुरू होता है वो भी ऊंची किस्मत लेकर जन्मी मानी जाती हैं। इनका दिल साफ होता है। ये काफी इमोशनल भी होती हैं। किसी को भी दुखी देखकर खुद भी दुखी हो जाती हैं। इनका जीवन तमाम सुख-सुविधाओं से भरा रहता है। ये अपने घर परिवार के लोगों के लिए लकी साबित होती हैं।
E अक्षर से जिन लड़कियों का नाम शुरू होता है उन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मानी जाती हैं। ये एक बार जो सोच लेती हैं वो करके ही दम लेती हैं। ये व्यवहारिक होती हैं। जिस किसी से शादी करती हैं उसकी किस्मत चमका देती हैं। इनके जीवन में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। इनकी ऊंची किस्मत का लाभ इनके घर-परिवार के लोगों को भी खूब मिलता है।
K अक्षर से जिन लड़कियों का नाम शुरू होता है उन्हें जीवन में सारे सुख प्राप्त होते हैं। ये मेहनती और बुद्धिमान होती हैं। लाइफ में जो कुछ हासिल करना चाहती हैं उसके लिए कड़ी मेहनत करती हैं। इन्हें हर काम में भाग्य का खूब साथ भी मिलता है। ये अपने स्वभाव से पति और ससुराल वालों का तुरंत दिल जीत लेती हैं।
L अक्षर से जिन लड़कियों का नाम शुरू होता है उन पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। इनकी लाइफ में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती। ये मेहनती और बुद्धिमान होती हैं। बातचीत करने में काफी माहिर होती हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का होता है। जिस घर में रहती हैं वहां धन-संपदा की कभी कमी नहीं होती।
V अक्षर से जिन लड़कियों का नाम शुरू होता है वो किस्मत वाली होती हैं। इन्हें इनके प्रयासों का फल काफी जल्दी मिलता है। एक बार जिस काम को करने की सोच लेती हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेती हैं। करियर में काफी नाम कमाती हैं। अत्याधिक महत्वाकांक्षी होती हैं। घर परिवार वालों के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं।
यह भी पढ़ें: सुख-समृद्धि के कारक ग्रह 'गुरु' को चमकाने के लिए सुनहरे रंग का ये रत्न करें धारण, बनेगा हर काम
Published on:
26 Jul 2022 08:23 am
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
