
सर्वगुण संपन्न होती हैं इन नाम की लड़कियां, पति के जीवन में लाती हैं सुख-समृद्धि
Name Astrology: ज्योतिष शास्त्र में भविष्य और जीवन के बारे में जानने के कई तरीके बताए जाते हैं। इन्हीं में से एक तरीका है नाम ज्योतिष। नाम ज्योतिष में नाम के पहले अक्षर के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। आज यहां हम बात करेंगे कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें जिन लड़कियों का नाम शुरू होता है वो ऊंची किस्मत वाली मानी जाती हैं। ये अच्छी बहू और अच्छी पत्नी साबित होती हैं। अपने पति की किस्मत बदल देती हैं।
D अक्षर के नाम वाली लड़कियां: इस नाम की लड़कियां काफी खुशमिजाज स्वभाव की होती हैं। अपनी बातों से किसी का भी दिल जीत लेती हैं। ये मेहनती और ईमानदार होती हैं। मेहनत के दम पर लाइफ में कुछ भी हासिल कर सकती हैं। ये सर्वगुण संपन्न होती हैं। पति की किस्मत चमकाने वाली मानी जाती हैं।
V अक्षर के नाम वाली लड़कियां: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो बहुत भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये अपने स्वभाव से ससुराल वालों के दिल में खास जगह बना लेती हैं। ये कोई भी काम पूरे मन से करती हैं। इनसें शादी करके किसी भी लड़के की किस्मत चमक जाती है।
P अक्षर के नाम वाली लड़कियां: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो अपने से ज्यादा अपने पति के लिए सौभाग्यशाली मानी जाती हैं। ये मेहनती होती हैं। अपने परिवार का हर जगह नाम रोशन करती हैं। इन्हें समाज में खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है। ये किसी की भी तकदीर बदल देती हैं।
N अक्षर के नाम वाली लड़कियां: इस राशि की लड़कियों का स्वभाव खुशमिजाज होता है। ये हर जगह खुशियां बिखेरती नजर आती हैं। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इनके अंदर आत्मविश्वास की कभी कोई कमी नहीं होती। ये अपनी धुन की पक्की होती हैं। पति की किस्मत चमका देती हैं।
यह भी पढ़ें: मीठी-मीठी बातें बनाकर अपना काम निकलवाना बखूबी जानते हैं इन राशियों के जातक
Updated on:
31 Mar 2022 11:00 am
Published on:
31 Mar 2022 10:59 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
