सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों के हाथ की हथेली के एकदम बीच में तिल, वीणा, मछली, कमल, चक्र या फिर ध्वजा की आकृतियां होती है उन पर मां लक्ष्मी की सदैव कृपा बनी रहती है। ऐसे लोग जो भी काम करते हैं उसमें अपार धन कमाते हैं। ये लोग कम समय में ही अच्छा खासा पैसा कमा लेते हैं।
हथेली के बीच में तिल होना धनवान लोगों की निशानी मानी जाती है। ऐसे लोग समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। जिन पुरुषों की छाती पर अधिक बाल होते हैं वो धनवान बनते हैं। इन्हें लाइफ में धन संबंधी दिक्कतों का सामना कभी नहीं करना पड़ता है। जिन लोगों के हाथ में 5 से अधिक उंगलियां होती हैं वो किस्मत के तेज होते हैं। इन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।
जिनके दाएं गाल पर तिल होता है वो लोग धनवान माने जाते हैं। जिनके माथे के दाहिने हिस्से पर तिल होता है उनके पास धन की कभी कमी नहीं होती। जिन लोगों के हाथ में रेखाएं साफ, स्पष्ट, गहरी और कटी हुई नहीं होती उन लोगों का जीवन भी सुख सुविधाओं से भरा रहता है। इनके पास धन-संपत्ति की कोई कमी नहीं होती।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)