13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj ka Rashifal 29 November 2023 – कन्या वालों का सबसे अच्छा दिन, जानिए किन राशियों को धनलाभ के योग

29 नवंबर यानि बुधवार को गणेशजी की पूजा का विधान है। आज कन्या राशिवालों का दिन बहुत अच्छा रहेगा, अन्य कई राशियों के लिए भी शुभ संकेत मिल रहे हैं। बुधवार के दिन किन लोगों पर शिवजी की कृपा बरसेगी, यह जानने के लिए पढ़ें उज्जैन के ज्योतिषी पंडित चंदन श्याम नारायण व्यास का आज 29 नवंबर 2023 का दैनिक राशिफल  

2 min read
Google source verification
29_November_2023_Horoscope

29 नवंबर यानि बुधवार को गणेशजी की पूजा का विधान है। आज कन्या राशिवालों का दिन बहुत अच्छा रहेगा, अन्य कई राशियों के लिए भी शुभ संकेत मिल रहे हैं। बुधवार के दिन किन लोगों पर शिवजी की कृपा बरसेगी, यह जानने के लिए पढ़ें उज्जैन के ज्योतिषी पंडित चंदन श्याम नारायण व्यास का आज 29 नवंबर 2023 का दैनिक राशिफल

मेष राशि: आपकी मेहनत और सूझबूझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे।

वृषभ राशि- आपके रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा मन में प्रसन्नता होगी। कार्यस्थल पर रुचि बढ़ेगी। साहस में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि: समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लें। मनोवांछित सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक सुख व सहयोग बढ़ेगा। पिता या किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। धन का अपव्यय सम्भव है।

कर्क राशि: अनचाहे काम करना होंगे। दांपत्य संबंध में सुधार होगा। व्यवसायिक स्थिति में पहले से राहत मिलेगी। नई योजना बनेगी। घर-परिवार का सुख बढ़ेगा। पिता से अनबन हो सकती है।

सिंह राशि: कमजोर रणनीति के कारण मनचाही सफलता नहीं मिलेगी।नए कार्यक्षेत्र में प्रवेश की संभावना है। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की राय लेना बेहतर रहेगा। संतान के कामों पर नजर रखना जरूरी है।

कन्या राशि: परिवार के मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। ज्ञान-चित्रकारी में रुचि बढ़ेगी। कानूनी झंझटों से राहत मिल सकती है। मुकदमे आदि में आपकी विजय होगी तथा शुभ कार्य सम्पन्न होंगे।

तुला राशि: दिन अनुकूल है, स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में निराशा व उदासी का भाव खत्म होगा। किसी को भी अपने राज न बताएं। अपकीर्ति हो सकती है। सतर्क रहें। मनोबल में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि: दोस्तों की चिंता रहेगी। सूझ-बूझ द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी क्षमता, योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे और सफल होंगे। रुका पैसा प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे।

धनु राशि- निर्माण कार्य में हो रहे विलंब से चिंता बढेगी। दांपत्य सुख मिलेगा। व्यापारिक तथा कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी निकटतम व्यक्ति से मतभेद हो सकता है।

मकर राशि- रुके निर्माण कार्यो में गति आएगी। साझेदारी के कार्यों में विशेष लाभ होगा। व्यवसायिक समय शुभ रहेगा। साहस व पराक्रम के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।

कुम्भ राशि- नई उर्जा के साथ दिन की शुरुवात होगी। घरेलू कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमिभवन में निवेश कर सकते हैं।

मीन राशि- आप बहुत जल्दी अपना स्वभाव बदलते हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में नवीन कार्यों को करने का अवसर प्राप्त होगा। मनोवांछित सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

ज्योतिषी एवं पंचांगकर्ता पंडित चंदन श्याम नारायण व्यास, उज्जैन