5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंगल का वृषभ राशि में गोचर (10 अगस्त 2022): इस गोचर से 3 राशि वालों को मिलेगा विशेष लाभ

ये गोचर काल विशेष तौर पर संपत्ति और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल सिद्ध होगा।

less than 1 minute read
Google source verification
Mangal Rashi Parivartan, mars transit 2022, mangal gochar 2022, mangal transit august 2022,

मंगल का वृषभ राशि में गोचर (10 अगस्त 2022): इस गोचर से 4 राशि वालों को मिलेगा विशेष लाभ

मंगल का वृषभ राशि में गोचर आपके जीवन पर विशेष प्रभाव डालने वाला है। ये गोचर 10 अगस्त बुधवार को रात 09:43 बजे होगा। मंगल के वृषभ राशि में गोचर के दौरान आप अपनी ऊर्जा भौतिक सुखों से जुड़े लाभ प्राप्त करने की ओर लगाएंगे। ये गोचर काल विशेष तौर पर संपत्ति और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल सिद्ध होगा। जानिए इस गोचर से किन राशि वालों को विशेष लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे।

कर्क राशि: मंगल का गोचर आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। कार्यस्थल पर आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। जो लोग रियल एस्टेट, इंजीनियरिंग या डिफेंस आदि क्षेत्रों में कार्यरत हैं उन्हें इस अवधि में प्रमोशन मिल सकता है। इस दौरान आपकी ख़्वाहिश पूरी होने की प्रबल संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये अवधि लाभकारी साबित होगी।

सिंह राशि: नौकरी करने वाले लोगों के लिए ये गोचर लाभकारी साबित होगा। आधिकारिक पदों पर नए अवसर मिलने के योग बनेंगे। इस दौरान स्वास्थ्य सेवा, रियल एस्टेट और सशस्त्र बल आदि से जुड़े जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। आपको अपने प्रियजनों का हर काम में सहयोग प्राप्त होगा। पढ़ाई में आपका खूब मन लगेगा।

मकर राशि: इस दौरान आप अपने लक्ष्यों को पूरा कर पाने में सफल रहेंगे। भाग्य का हर काम में साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। एक से अधिक माध्यमों से धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे। पदोन्नति की प्रबल संभावना है। आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: शनि देव की विशेष कृपा पाते हैं इन 3 बर्थ डेट वाले लोग, कड़ी मेहनत से बनते हैं धनवान