13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शनि देव की विशेष कृपा पाते हैं इन 3 बर्थ डेट वाले लोग, कड़ी मेहनत से बनते हैं धनवान

जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 और 26 होती है उनका मूलांक 8 माना जाता है। इस मूलांक के लोगों पर शनि देव का विशेष प्रभाव रहता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 7 Aug 2022, 9:40 AM IST

numerology, astrology, numbers, mulank 8 people, number 8 people, radix 8 people,

शनि देव की विशेष कृपा पाते हैं इन 3 बर्थ डेट वाले लोग, कड़ी मेहनत से बनते हैं धनवान

Numerology: अंक ज्योतिष अनुसार हर अंक किसी न किसी ग्रह से संबंधित होता है। इसलिए अंकों के आधार पर किसी भी व्यक्ति के जीवन के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। अंक ज्योतिष में कुल नौ मूलांक का जिक्र किया गया है। हर व्यक्ति का जन्म इन्हीं में से किसी न किसी एक मूलांक में हुआ होता है। आज हम बात करेंगे मूलांक 8 के बारे में। जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 और 26 होती है उनका मूलांक 8 माना जाता है। इस मूलांक के लोगों पर शनि देव का विशेष प्रभाव रहता है। जानिए कैसे होते हैं इस मूलांक के लोग।

मूलांक 8 के लोग बेहद बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। कोई भी काम सोच समझकर करते हैं। इनका स्वभाव गंभीर होता है और ये कोई भी काम पूरी निष्ठा से करते हैं। इन्हें अकेले रहना ज्यादा पसंद होता है। ये अमूमन शांत ही रहते हैं। कम बोलने में विश्वास रखते हैं। हर चीज पर इनकी पैनी नजर है। इन्हें दिखावा बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। ये हमेशा अपने काम से काम रखे रहते हैं। चाहे लाइफ में कैसी भी परिस्थितियां क्यों न आ जाएं ये हार नहीं मानते और हर हालत में जीत हासिल करके ही दम लेते हैं।

इस मूलांक के लोग जीवन में धीरे-धीरे सफलता प्राप्त करते हैं। लेकिन इन्हें सफलता मिलना निश्चित होता है। शादी भी अमूमन इनकी देरी से ही होती है। ये अत्याधिक जिद्दी स्वभाव के होते हैं। एक बार जिस चीज की ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही मानते हैं। दूसरों से अपनी बातें मनवाने की ये पूरी कोशिश करते हैं। इनके दोस्त कम ही होते हैं। क्योंकि ये जल्दी से किसी के भी साथ घुलमिल नहीं पाते हैं।

इनकी आर्थिक स्थिति की बात की जाए तो वो आमतौर पर स्थिर ही होती है। ये पैसा खर्च करने के मामले में थोड़े कंजूस माने जाते हैं। ये अपने पैसों की बचत करके चलते हैं और धीरे-धीरे अच्छी रकम इकट्ठी कर लेते हैं। धन की बचत करके ये काफी खुश भी होते हैं।
यह भी पढ़ें: धन जमा करने में माहिर होते हैं इस मूलांक के लोग, नौकरी ही नहीं बल्कि व्यापार में भी कमाते हैं खूब नाम