
फरवरी में 5 ग्रहों का मकर राशि में अनोखा महासंयोग, 3 राशि वालों की पलट जाएगी किस्मत
Panch Grahi Yog 2022: जब भी कोई ग्रह राशि बदलता है या फिर अस्त होता है उसका सीधा प्रभाव लोगों के जीवन पर पड़ता है। फरवरी में कई ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। जिनमें से अधिकतर ग्रह शनि की राशि मकर में गोचर करेंगे। शनि 22 फरवरी को सामान्य अवस्था में वापस आ जायेंगे। ये 18 जनवरी से अस्त चल रहे हैं। वहीं सूर्य देव 13 फरवरी तक मकर राशि में स्थित रहेंगे। बुध भी मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। मंगल 26 फरवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे तो शुक्र 27 फरवरी में। इस तरह से ये सभी ग्रह मिलकर फरवरी में पंचग्रही योग बनाएंगे। जानिए इस योग का किन 3 राशि वालों पर बेहद शुभ प्रभाव पड़ रहा है।
मेष राशि: इस राशि वालों के लिए ये योग शुभ फलदायी साबित होगा। धन से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा। करियर में उन्नति के कई मौके प्राप्त होंगे। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारियों के लिए भी ये अवधि अनुकूल साबित होगी। कार्यस्थल में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए ये योग काफी शुभ दिखाई दे रहा है। आपकी किस्मत बदल जाएगी। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा के शुभ योग बन रहे हैं। धन में वृद्धि करने में आप सफल रहेंगे। निवेश करने के लिए समय उत्तम है। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा।
मीन राशि: इस राशि के लोगों को आर्थिक उन्नति मिलेगी। कार्यस्थल पर आपकी साख बढ़ेगी। बॉस आपके काम से इंप्रेस रहेंगे। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। यात्रा सुखद रहेगी जिससे धन की प्राप्ति होने की भी उम्मीद है। निवेश के लिए समय अच्छा है। मकान या वाहन सुख प्राप्त हो सकता है। हर क्षेत्र में सुनहरी सफलता मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: करियर में बहुत ही तेजी से आगे बढ़ती हैं इन 4 नाम की लड़कियां, इनके दुश्मनों की नहीं होती कमी
Updated on:
08 Feb 2022 12:03 pm
Published on:
08 Feb 2022 12:01 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
