16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में घड़ी और कैलेंडर इस जगह लगाएं, कुछ ही दिनों में होंगे मालामाल

साथ ही यह भी ध्यान रखना चाहिए कि कैलेंडर में कोई भी जानवर या उदास चेहरे वाली तस्वीरें न हों

2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Jan 07, 2017

2017 new year calender

2017 new year calender

नए साल आते ही घरों में कैलेंडर बदल जाते हैं। वास्तु के अनुसार कैलेंडर को भी समय बदलने के साथ बदल जाना चाहिए। कभी भी घर में पुराना कैलेंडर नहीं होना चाहिए। लेकिन सबसे बड़ी बात आती है कि कैलेंडर को घर में किस जगह लगाना चाहिए ताकि नया साल आपके लिए सौभाग्य लेकर आएं।

ये भी पढ़ेः अगर रावण नहीं करता यह छोटी सी भूल तो आज लंका में होते शिव

ये भी पढ़ेः मां का आशीर्वाद था, 3000 बम मंदिर की एक ईंट भी नहीं हिला सके

वास्तु तथा फेंगशुई में कैलेंडर तथा घड़ी को एक ही माना गया है। दोनों ही समय की गणना बताने वाली चीजें हैं, इसलिए उन्हें घर की हर किसी दीवार पर नहीं टांका जाता वरन उसके लिए भी कुछ नियम बताए गए हैं। अगर घड़ी और कैलेंडर लगाते समय इन नियमों को माना जाए तो उस घर में रहने वालों की किस्मत बदलते देर नहीं लगती। सही दिशा में कैलेंडर होने पर घर में रहने वालों के भाग्य जाग जाते हैं।

कभी न लगाएं दक्षिण दिशा में
कैलेंडर को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। यहां लगाने से घर के मालिक का स्वास्थ्य खराब होता है और लाइफ में होने वाली तरक्की रुक जाती है। वास्तु के अनुसार दक्षिण दिशा समय बताने वाली चीजों के लिए शुभ नहीं मानी गई है।

ये भी पढ़ेः तुलसी के पत्तों से शनिवार को करें ये उपाय, हाथों-हाथ दिखेगा असर

ये भी पढ़ेः सौभाग्य के लिए शाम को न करें झाड़ू और तुलसी से जुड़े ये काम, वरना हो जाएंगे बर्बाद

वास्तु तथा फेंगशुई दोनों में ही समय बताने वाले यंत्र (यथा घड़ी, कैलेंडर) आदि के लिए उत्तर, पूर्व तथा पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। साथ ही यह भी ध्यान रखना चाहिए कि कैलेंडर में कोई भी जानवर या उदास चेहरे वाली तस्वीरें न हों। ऐसी तस्वीरों वाले कैलेंडर ही नहीं वरन पोस्टर तथा फोटोज भी नहीं लगाने चाहिए। इनसे घर में नकारात्मकता आती है और घर में क्लेश का वातावरण बनता है।

ये भी पढ़ेः रोज सुबह उठते ही करें ये 5 काम, दिन भर दिखेगा असर, होंगे सभी काम

ये भी पढ़ेः रोजाना कुछ देर के लिए गायब हो जाता है यह शिव मंदिर, दर्शन मात्र से होता है कल्याण

ये भी पढ़ेः अपनाएं इन 5 उपायों को, कभी असफलता नहीं मिलेगी

खिड़की तथा दरवाजों के पास भी नहीं लगाने चाहिए कैलेंडर

बहुत से लोग अपने घर के दरवाजों के पीछे अथवा खिड़कियों के पास भी कैलेंडर या घड़ी रखते हैं। ऐसा करना उस परिवार के लोगों के लिए बीमारी का संकेत है। इसलिए कैलेंडर को दरवाजों के गेट अथवा खिड़की के पल्लों के पीछे नहीं लगाना चाहिए।

ये भी पढ़ें

image