
राशिफल 27 सितंबर 2022: मेष, सिंह समेत आज इन राशि वालों पर रहेगी मां ब्रह्मचारिणी की कृपा, जानें कैसा बीतेगा आपका दिन
Rashifal 27 September 2022: ज्योतिष शास्त्र में वार, तिथि, ग्रह, नक्षत्र के आधार पर राशिफल की गणना की जाती है। वहीं दैनिक राशिफल में आप जानते हैं अपने हर दिन की घटनाओं का भविष्यफल। तो अब आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लोगों के करियर, व्यापार, नौकरी, आर्थिक और वैवाहिक जीवन की दृष्टि से कैसा रहेगा मंगलवार का दिन...
मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आर्थिक योजनाओं से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। अपनी खूबियों के साथ ही कमियों पर भी गौर करने की जरूरत है। प्रेम जीवन में सुख बना रहेगा।
वृष राशि: आज खाली समय में रचनात्मक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज काम के लिए भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। कुछ चीजें आपके मन मुताबिक नहीं होंगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे।
मिथुन राशि: आज बुजुर्ग लोगों को अपनी सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। घरवालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।
कर्क राशि: आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन लाभ होने की संभावना है। व्यवसाय के काम से अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अपनी बात सही से रखना सीखें। हर किसी को अपने दुख की बात न बताएं।
सिंह राशि: आज जरूरी योजनाओं को गति मिलेगी। आर्थिक मुनाफा होगा। प्रेम जीवन में खुशहाली आएगी। आपकी किसी बात का घरवालों को बुरा लग सकता है लेकिन जल्द ही समाधान मिल जाएगा। विदेश से कारोबार कर रहे लोगों को बहुत अधिक लाभ मिलेगा।
कन्या राशि: बीती बातों को भुलाकर आगे बढ़ने का समय है। अकेलेपन को दूर करने के लिए परिवार वालों से अपने मन की बात साझा करें। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलने से काम अच्छा होगा।
तुला राशि: परिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। नई चीजों को सीखने की आपकी जिज्ञासा आपको आगे लेकर जाएगी। घर में किसी अतिथि के आने से काम में विघ्न पैदा हो सकता है।
वृश्चिक राशि: सही निर्णय लेने के लिए अपनी सोच को भी स्पष्ट रखें। हर किसी की सलाह पर धन निवेश ना करें। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें। दांपत्य जीवन में खटास पैदा हो सकती है।
धनु राशि: धन कमाने के लिए अनुभवी लोगों से सलाह लेना फायदेमंद साबित होगा। प्रेमी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में अपनी प्रतिभा दिखाने का भरपूर मौका मिलेगा।
मकर राशि: आज प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अनुकूल है। किसी से भी वाद-विवाद करने से बचें। मन शांत रखने के लिए अकेले में समय बिताना भी जरूरी है। जीवनसाथी के प्रति आज अधिक प्रेम का अनुभव करेंगे।
कुंभ राशि: आज मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। बच्चों द्वारा अपने काम में बेहतर प्रदर्शन से खुशी मिलेगी। आज प्रेमी आपकी किसी बात से नाराज हो सकता है इसलिए बातचीत करते समय संयत रहें। अपना ज्ञान औरों में भी बांटें।
मीन राशि: आज सेहत अच्छी रहेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। धन लाभ के साथ ही बचत भी होगी। आज दैनिक जीवन के कार्यों के अलावा अपने शौक के काम में रुचि बढ़ेगी। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है।
यह भी पढ़ें - Maa Shailputri Ki Katha: नवरात्रि के पहले दिन पूजन के बाद अवश्य पढ़ें मां शैलपुत्री की ये कथा
Updated on:
26 Sept 2022 03:31 pm
Published on:
26 Sept 2022 03:29 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
