नई दिल्लीPublished: Sep 26, 2022 02:40:43 pm
Tanya Paliwal
Navratri 1st Day Katha: मान्यता है कि विधिवत मां शैलपुत्री की पूजा से जीवन में शांति और सुख-समृद्धि का वास होता है। वहीं मां शैलपुत्री के पूजन के पश्चात मंत्र जाप, आरती और कथा पढ़ना भी जरूरी माना गया है। तो आइए जानते हैं मां शैलपुत्री की कथा...
Maa Shailputri Vrat Katha In Hindi: शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ आज 26 सितंबर से हो गया है। आज से 9 दिनों तक नौ अलग-अलग देवियों की पूजा की जाएगी। शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। शैलपुत्री माता को उमा, सती और हेमवती आदि नामों से भी जाना जाता है। मां शैलपुत्री का वाहन वृषभ है, माता के माथे पर चंद्रमा सुशोभित है और उन्हें सफेद रंग प्रिय है। इसलिए मां शैलपुत्री की पूजा में उन्हें सफेद रंग के ही वस्त्र, पुष्प, गाय का घी और मिठाई अर्पित करें। मान्यता है कि विधिवत मां शैलपुत्री की पूजा से जीवन में शांति और सुख-समृद्धि का वास होता है। वहीं मां शैलपुत्री के पूजन के पश्चात मंत्र जाप, आरती और कथा पढ़ना भी जरूरी माना गया है। तो आइए जानते हैं मां शैलपुत्री की कथा...