11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

आज है शुक्ल योग, इन राशियों के होंगे वारे न्यारे

आकस्मिक धन लाभ होगा, किसी बड़े निवेश की संभावना है, जो लाभदायक रहेगी

2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Oct 16, 2017

aaj ka rashifal in hindi

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope

शुक्ल नामक योग सायं ७.२४ तक, तदन्तर ब्रह्म नामक शुभ योग है। दोनों ही नैसर्गिक शुभ योग हैं। प्रात: ९.२२ से अपराह्न ३.०७ तक महापात है।

मेष
व्यवसाय में नई योजना लागू हो सकती है। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए और कड़ी मेहनत करनी होगी। बहनों से संबंध में कड़वाहट आ सकती है। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

वृषभ
मन की अस्थिरता के कारण फैसले लेने में सक्षम नहीं रहेंगे। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। अपने संबंधों के कारण रुके कार्य को गति मिलेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। संतों का सान्निध्य मिलेगा। घर की साज सज्जा पर खर्च होगा।

मिथुन
आकस्मिक धन लाभ होगा। किसी बड़े निवेश की संभावना है, जो लाभदायक रहेगी। व्यापार व्यवसाय को नई ऊंचाई मिलेगी। विरोधी सक्रिय होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। संतान सुख संभव।

कर्क
नौकरीपेशा लोगों के लिए समय शुभ है। पारिवारिक समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। दांत संबंधित रोग से पीडि़त रहेंगे। पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। बहनों का सहयोग मिलेगा।

सिंह
अटके काम पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। अपने कार्य के प्रति आप समर्पित नहीं हैं। ध्यान देकर कार्य करें। जीवनसाथी के सहयोग कार्य पूरे होंगे। मौज-मस्ती में समय व धन खर्च होगा।

कन्या
मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे। संतान की उन्नति से प्रसन्न होंगे। अपने सहकर्मियों से मतभेद संभव है। विरोधी नुकसान पंहुचा सकते हैं। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आपके लिए निर्णय से आप स्वयं दुखी होंगे।

तुला
क्रोध की अधिकता रहेगी। किसी लाभकारी अवसर की तलाश में हैं। व्यापारिक नए सौदे लाभ देंगे। नए मित्र बनेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाह प्रस्ताव सफल होंगे।

वृश्चिक
स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक झगड़े बैठकर हल होंगे। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। नई जिम्मेदारी मिलने से लोगों का नजरिया बदलेगा। अपने अधिकारियों से संबंधों में नजदीकियां आएंगी। जीवन संगिनी का साथ मिलेगा।

धनु
सेना प्रशासन से जुड़े लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी सक्रिय होंगे। सतर्कता से समय व्यतीत करें।

मकर
संपर्कों का आज लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ समय बीतेगा। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा। पिता के प्रति आपका स्नेह अधिक है पर पिता द्वारा आपकी भावनाओं को नजरअंदाज किया जाएगा।

कुम्भ
अपने कारोबार के विस्तार में लगे रहेंगे। संतान की गलतियों को नजरअंदाज न करें। सही समय पर निर्णय लें।

मीन
जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें। रुके कार्यों में अचानक गति आ सकती है। सुख साधनों पर बड़ा खर्च आज संभव है। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बना सकते हैं। पुराना लेन देन होगा।