
weekly horoscope aaj ka rashifal kundli
धृति नामक नैसर्गिक शुभ योग रात्रि ११.२५ तक, इसके बाद शूल नामक नैसर्गिक अशुभ योग रहेगा। आज रात्रि ३.५१ से दोष समूह नाशक रवियोग नामक शक्तिशाली शुभ योग है।
मेष
दूसरों के विवादों में खुद को शामिल न करें। गैरजरूरी वाद-विवाद से बचकर रहें। उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। नवीन कार्य रचनाओं को साकार रूप दे सकते हैं। क्रोध न करें। संयम बरतें।
वृषभ
दिन के मध्य के बाद अनुकूलता महसूस करेंगे। नौकरीपेशा के पदोन्नति की संभावना है। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बनने से लाभ की आशा प्रबल होगी। कुशल व्यवहार से काम बनेंगे। क्रोध न करें।
मिथुन
आजीविका के नए स्त्रोत मिलेंगे। कामकाज में मन लगेगा। दूसरों की मदद मिलेगी। बोलचाल में संयम रखें। पारिवारिक समस्याओं का निकाल होकर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। हमेशा सबके साथ अच्छा व्यवहार करें।
कर्क
अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएगा।क्रक्रोध, उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बनने से लाभ की आशा प्रबल होगी। प्रवास में सतर्कता आवश्यक।
सिंह
परिजनों के सहयोग से आयोजन सफल होंगे। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। बुजुर्गों के स्वास्थ्य में कमी आएगी। कामकाज में आशानुकूल अवसर प्राप्त होंगे। विरोधी अपने मंतव्य में कामयाब नहीं हो पाएंगे। सबका विश्वास बनाए रखें।
कन्या
भवन भूमि से सम्बंधित कोई बड़ा निर्णय लेंने के योग हैं। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा। पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा, खुश रहें।
तुला
निर्णय लेने में अक्षमता रहेगी। बोलचाल की भाषा में सावधानी जरूरी है। विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होकर आत्मप्रसन्नता का अनुभव होगा। क्रोध न करें। धैर्य से काम लें।
वृश्चिक
कारोबार में तरक्की न मिलने से तनाव बढ़ेगा। कर्ज चुकाने में धन व्यय होगा। व्यापार मध्यम। संतान के कार्यों से से मन दुखी होगा। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता रहेगी। समय पर कार्य पूरा न होने से तनाव रहेगा।
धनु
संतान सुख मिलने से वातावरण खुशनुमा होगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। ईश्वर के प्रति श्रद्धा बढ़ेगी। धैर्य से काम लें। क्रोध न करें।
मकर
अपनी सोच बदले स्थिति बदलने लगेगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सोच-समझकर निर्णय लेने से लाभ होगा। निराशा के वातावरण से बाहर निकल सकेंगे। हमेशा खुशनुमा माहौल बनाए रखें।
कुम्भ
अपनों से मनमुटाव तनाव बड़ा सकता है। आलस की अधिकता रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में प्रतिबद्ध होकर स्थिर होना आवश्यक है। साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा।
मीन
दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में आशानुकूल लाभ होने की संभावना बन रही है। मित्रो के साथ आनंदप्रद समय बीतेगा। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।
Published on:
21 Nov 2017 09:39 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
