
32 दिनों बाद बृहस्पति के उदय होने से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, प्रचुर मात्रा में धन की होगी प्राप्ति
ज्योतिष में बृहस्पति को सबसे शुभ ग्रह माना जाता है। ये एक विशाल ग्रह है। अगर कुंडली में ये ग्रह मजबूत है तो व्यक्ति समाज में खूब मान-सम्मान पाता है। ऐसे जातकों के जीवन में सुख-समृद्धि की कभी कमी नहीं होती। गुरु ग्रह 23 फरवरी से अस्त चल रहा है जो 27 मार्च को उदय होने जा रहा है। कुंभ राशि में जुपिटर ग्रह 27 मार्च दिन रविवार को सुबह 05:37 बजे उदय होगा। इस दिन बृहस्पति 32 दिनों बाद एक बार फिर से शुभता और आशीर्वाद देने की स्थिति में आने वाला है। बृहस्पति के उदय होने से कई राशि वालों को लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे।
मेष राशि
-बृहस्पति ग्रह के उदय होने के फलस्वरूप आप अपनी इच्छाओं को पूरा करने में कामयाब रहेंगे।
-भाग्य का हर काम में साथ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है।
-जीवन में आर्थिक प्रवाह में वृद्धि होगी।
- जो जातक व्यवसाय के क्षेत्र में हैं उन्हें इस दौरान ढेरों अवसर प्राप्त होंगे।
-स्वास्थ्य मोर्चे पर ये समय आपके लिए शानदार रहने वाला है।
वृषभ राशि
-इस अवधि में आप अपनी मेहनत के दम पर शानदार सफलता हासिल करने में सफल रहेंगे।
-करियर पक्ष के लिए ये समय काफी शानदार साबित होने वाला है।
-नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं तो आपके इस काम के लिए समय अनुकूल रहने वाला है।
-यात्रा से अच्छा धन अर्जित कर सकेंगे।
-अप्रत्याशित लाभ आदि देखने को मिल सकता है।
कन्या राशि
-इस दौरान धन-धान्य में शानदार वृद्धि देखने को मिल सकती है।
-जो लोग व्यापार से जुड़े हैं उनके लिए भी ये समय सुनहरी सफलता प्रदान करने वाला साबित होगा।
-इस दौरान आप एक से अधिक कार्यों से धन कमाने में सफल रहेंगे।
-यात्रा से भी अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे।
तुला राशि
-करियर में आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी में लाभ प्राप्त करने के लिए आपको कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
-व्यापारियों के लिए ये समय लाभ प्रदान करने वाला साबित होगा।
-जो लोग नया व्यापार शुरू कर रहे हैं उनके लिए भी ये समय शुभ साबित होगा।
-इस अवधि में आपके पास प्रचुर मात्रा में धन रहने वाला है।
-आप धन की बचत करने में सफल रहेंगे।
मकर राशि
-इस दौरान नई नौकरी के ढेरों अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
-जो लोग व्यापार से जुड़े हैं उनके लिए ये समय अच्छा साबित होगा।
-जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे।
-साझेदारी के काम में अच्छा मुनाफा अर्जित कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें: 2022 में शनि कब-कब बदलेंगे राशि, किन राशियों पर रहेगी शनि की दशा, किन्हें मिलेगा लाभ तो किन्हें होगी हानि, जानिए सबकुछ
Published on:
20 Mar 2022 03:38 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
