23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Amrit Sidhi Yog: भूमि, वाहन खरीदने के लिए कर लें अमृत सिद्धि योग का इंतजार, इस समय न शुरू करें ये शुभ काम

शुभ काम (Shubh Kary) में कोई व्यवधान न हो और उसका फल हमेशा शुभ हो, इसके लिए कार्य शुरू करने से पहले शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurt) देखा जाता है। ऐसा ही अमृत सिद्धि योग 2023 (Amrit Siddhi Yog) महज कुछ दिनों बाद बन रहा है, जिसमें किया कोई कार्य हमेशा सफल होता है। इस योग में सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं। हालांकि इस योग में कुछ शुभ कार्यों के करने पर मनाही है।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Jan 19, 2023

अयोध्या के अक्षत वितरण की मुहिम लगातार जारी

अयोध्या के अक्षत वितरण की मुहिम लगातार जारी

अमृत सिद्धि योग तिथि और समय (Amrit Siddhi Yoga Date): ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार अमृत सिद्धि योग का समय 6 घंटे से 12 घंटे तक रहता है। यह योग साल में कई बार बनता है और यात्रा, नौकरी के लिए साक्षात्कार, वाहन, जमीन खरीदने-बेचने, दुकान खोलने, खरीदारी करने के लिए अमृत सिद्धि योग शुभ है। यह योग किसी खास दिन खास नक्षत्र होने से बनता है। 18 जनवरी को यह योग बना था, करीब 8 दिन बाद अब फिर ये योग बन रहा है। 27 जनवरी 2023 को सुबह 7.12 बजे से शाम 6.37 बजे तक यह योग (Amrit Siddhi Yoga 2023) है।

अमृत सिद्धि योग में क्या करें, क्या न करें: ज्योतिषाचार्य वार्ष्णेय बताते हैं इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। इस शुभ योग में कुछ कार्यों को अशुभ (Ashubh Kary Amrit Siddhi Yoga) माना जाता है।


अमृत सिद्धि योग 2023 के दिन ये कार्य करना चाहिए


1. इस योग में नए व्यापार और नए काम शुरू करना चाहिए।
2. भूमि, वाहन या सोना खरीदना माना जाता है शुभ
3. किसी प्रतियोगी परीक्षा में इस योग में उपस्थित होना शुभ माना जाता है।
4. इस योग में नौकरी के लिए फॉर्म भरना या नौकरी के लिए इंटरव्यू देना शुभ माना जाता है।
5. इस अवधि में मुकदमा दाखिल करना शुभ माना जाता है।
6. इस योग में दुकान खोलना आदि भी शुभ फलदायी है।
7. चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करना भी शुभ फलदायी है।
8. विदेश यात्रा इस योग में करना भी शुभ फलदायक माना जाता है।

ये भी पढ़ेंः Ganesh Jayanti 2023: कब है गणेश जयंती, जानिए महत्व और पूजा विधि


इस वक्त यह काम नहीं करना चाहिएः ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार अमृत सिद्धि योग में ये काम करना अच्छा नहीं माना जाता, इस दौरान ये काम करने से अशुभ फल प्राप्त होते हैं।


1. गृह प्रवेश और भवन निर्माण जैसे शुभ काम के अमृत सिद्धि योग में करने की मनाही है। इस योग के समय इस तरह के शुभ कामों को कुछ समय के लिए टाल देना चाहिए। क्योंकि इस अवधि में ये शुभ काम किया जाना अशुभ माना जाता है।
2. अगर यह योग गुरुवार को बन रहा है तो इस योग में विवाह नहीं करना चाहिए।
3. शनिवार के दिन यह योग बने तो इसमें यात्रा नहीं करनी चाहिए। अमृत सिद्धि योग में विशेष रूप से दक्षिण दिशा में यात्रा शुरू करने से परहेज करना चाहिए।