
अप्रैल में किन राशि वालों के खुलेंगे भाग, किन्हें रहना होगा सावधान? चेक करें अपनी राशि का हाल
2022 का चौथा महीना अप्रैल सभी 12 राशियों की जिंदगी में बड़े बदलाव होने का संकेत दे रहा है। तो आइए जानते हैं किन राशियों के लोगों को इस महीने मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी और किन्हें आने वाली परेशानियों से रहना होगा सतर्क...
1. मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए अप्रैल माह में सावधानी और संयम से काम लेना बहुत जरूरी है। इस राशि के जातकों को अप्रैल में मांसाहार के सेवन, मदिरापान और ब्याज के कार्यों से बचना होगा। हो सकता है कि किसी मुद्दे को लेकर आपकी लोगों से बहस हो जाए जिससे उनके मन में आपकी नकारात्मक छवि बन सकती है। छात्रों के लिए यह महीना मेहनत करने और समय पर प्रोजेक्ट पूरा करने का है। वहीं व्यापारी वर्ग कड़ी मेहनत से आगे बढ़ते जाएं। आपको धन लाभ होगा। विवाह के बारे में जो लोग सोच रहे हैं उन्हें अभी इंतजार करना होगा। इसके अलावा सेहत का खास ख्याल रखें।
2. वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोग घर-परिवार की बातों को कहीं बाहर साझा न करें क्योंकि यह माह आपके परिवार के लिए कठिन हो सकता है। व्यापारी लोगों के लिए इस माह शुभ समाचार मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के अपने सहकर्मियों के सहयोग से काम सफल होंगे। वृषभ राशि वाले जातकों के लिए अप्रैल माह के अंत में कोई धार्मिक अनुष्ठान की संभावना बन रही है। साथ ही वाणी पर संयम रखें।
3. मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले व्यक्तियों के लिए यह महीना शुभ होने वाला है। अपने व्यवहार और कार्यों से लोगों को प्रभावित करेंगे। किसी भी यात्रा के दौरान अपने खानपान का ध्यान रखें। घर-परिवार में खुशियां आएंगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनी रहेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाहा परिणाम मिलने का योग बनता नजर आ रहा है। यह माह प्रेमियों के लिए भी शुभ रहेगा।
4. कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए अप्रैल के प्रारंभ की तुलना में इस महीने का अंत खास रहेगा। हर काम अपने बुद्धि विवेक से करें। किसी के भी बहकावे में न आएं। कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए पूरी ऊर्जा और धैर्य से काम करें। आलस्य बिल्कुल त्याग दें। अगर माह की शुरुआत में आपको सकारात्मक परिणाम न मिलें तो घबराएं नहीं, महीने का अंत आपकी योजना को सफल बनाएगा। कर्क राशि वाले लोगों की लव लाइफ भी इस माह अच्छी रहेगी।
5. सिंह राशि
इस माह सिंह राशि के लोगों के घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। व्यापारियों को अपने व्यवहार को बेहतर बनाने की जरुरत है अन्यथा आपके पुराने ग्राहक दूर जा सकते हैं। सरकारी नौकरी के किए प्रयास कर रहे लोगों के लिए यह माह अनुकूल रहेगा। वहीं शादी-शुदा व्यक्तियों का दाम्पत्य जीवन और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
6. कन्या राशि
कन्या राशि के लोग अप्रैल में जमीन या वाहन खरीद सकते हैं। विवाहित व्यक्ति अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह महीना सामान्य रहने वाला है। कारोबारी वर्ग को इस माह खास लाभ होगा। साथ ही समाज में सम्मान भी मिलेगा।
7. तुला राशि
तुला राशि वालों को अप्रैल माह में बहुत सावधानी बरतनी होगी। आपकी एक गलती आपके किए पर पानी फेर सकती है। स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर ही अपनी दिनचर्या और आहार का निर्धारण करें। किसी व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने साथियों की मदद से फायदा मिलने का योग बनता नजर आ रहा है।
8. वृश्चिक राशि
इस राशि वालों के अपने परिवारीजनों के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। साथ ही कारोबारी और नौकरी वालों को भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। विवाहित लोगों के लिए इस माह काम में व्यस्तता बढ़ेगी जिससे वे अपने पार्टनर के लिए पर्याप्त समय नहीं निकाल पाएंगे। वृश्चिक राशि के लोगोंके अप्रैल के दूसरे सप्ताह में सुख-सुविधाओं की पूर्ति हेतु खर्चे बढ़ने के कारण आर्थिक कमजोरी आ सकती है।
9. धनु राशि
अपनी जुबान पर संयम रखें वरना गृह क्लेश बढ़ने की आशंका है। इस माह धनु राशि वाले व्यक्तियों के ऊपर शनि भारी रहेगा। खर्चे बढ़ने के कारण उधार लेने की नौबत भी आ सकती है। छात्रों को अप्रैल माह में नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। धनु राशि के लोग यदि किसी के साथ प्रेम में हैं तो यह महीना आपके लिए खुशनुमा होने वाला है।
10. मकर राशि
कॉलेज में पढ़ रहे विद्यार्थियों को इस माह कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। परिवार में प्रेम का माहौल बनाए रखने के लिए सभी सदस्यों से मधुरता से बात करें। अपने माता पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। लेकिन इस महीने आपकी सेहत गड़बड़ हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के अवसर मिलेंगे। इसके अलावा व्यापारी वर्ग अपने कार्यों का विस्तार कर सकते हैं।
11. कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को अप्रैल माह में खुशी और गम दोनों अनुभव मिलने वाले हैं। कुछ कार्यों के लिए परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। लेकिन धैर्य से काम लें। कार्य में सफलता प्राप्त करने हेतु परिश्रम और बुद्धि के बल पर आगे बढ़ें। विवाहित लोगों की अपने जीवनसाथी के साथ थोड़ी नोक झोंक हो सकती है।
12. मीन राशि
मीन राशि के लोग अप्रैल में कोई भी काम बिना सोचे समझे ना करें। घर-परिवार में कुछ परेशानियां आएं तो आपस में बात करके सुलझाने का प्रयास करें। अपने घर की बुजुर्गों का ध्यान रखें। अप्रैल माह के बीच में विद्यार्थियों का मन अध्ययन से भटक सकता है। शत्रुओं का सामना होने पर क्रोध में आपा न खोएं।
Updated on:
31 Mar 2022 02:08 pm
Published on:
31 Mar 2022 02:06 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
