सूर्य ग्रह
ज्योतिष अनुसार सूर्य को जातक के मान-सम्मान, यश, सत्ता सुख और स्वास्थ्य आदि का कारक ग्रह माना जाता है। इसलिए कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत करने के लिए टमाटर, चुकंदर, आम और अनार के रस का सेवन कर सकते हैं।
चंद्र ग्रह
चंद्र ग्रह का संबंध जल से माना गया है। वहीं मान्यता है कि कुंडली में चंद्रमा की स्थिति दुर्बल होने से माता की सेहत और घर में जल स्रोतों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में चंद्र ग्रह को मजबूत बनाने के लिए तरबूज, गन्ने के रस का सेवन कर सकते हैं।