जुलाई 2022 में मृत्यु पंचक कब लगेगा?
वैदिक ज्योतिष के अनुसार इस साल 16 जुलाई, शनिवार को सुबह 4:17 बजे से 20 जुलाई, बुधवार को दोपहर 12:50 बजे तक मृत्यु पंचक लगेगा।
पंचक काल में मृत्यु होना क्यों माना जाता है अशुभ?
पुराणों की मानें तो भगवान राम द्वारा रावण की मृत्यु के बाद से ही 5 दिन का पंचक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पंचक काल में यदि घर में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो इसे बहुत ही अशुभ माना जाता है क्योंकि इससे परिवार या रिश्तेदारी में बड़ी जनहानि होने की आशंका रहती है।