5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शुक्रवार के दिन इन विशेष उपायों को करने से शुक्र ग्रह होगा मजबूत, बरसेगा पैसा ही पैसा

माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। यहां आप जानेंगे शुक्रवार के कुछ विशेष उपायों के बारे में जिन्हें अपनाकर आप माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के साथ-साथ शुक्र ग्रह को भी मजबूत कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification
shukrwar ke upay, friday tips, shukrwar tips, astrology tips, friday remedies, how to pleased mata laxmi, venus planet,

शुक्रवार के दिन इन विशेष उपायों को करने से शुक्र ग्रह होगा मजबूत, बरसेगा पैसा ही पैसा

Shukrwar Ke Upay: हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन की देवी माता लक्ष्मी और शुक्र देव का माना जाता है। जिस व्यक्ति के ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है उसके जीवन में धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती। वहीं अगर कुंडली में शुक्र ग्रह भी मजबूत हो तो व्यक्ति की चांदी ही चांदी रहती है। माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। यहां आप जानेंगे शुक्रवार के कुछ विशेष उपायों के बारे में जिन्हें अपनाकर आप माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के साथ-साथ शुक्र ग्रह को भी मजबूत कर सकते हैं।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन करें ये उपाय
-यदि आप कर्ज के बोझ से दबे हुए हैं तो शुक्रवार के दिन पीले कपड़े में एक चांदी का सिक्का, पीले रंग की कुछ कौड़ियां और उनपर केसर बांध कर घर की तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रख दें। ऐसा करने से जीवन में आने वाली सभी परेशानियों का अंत हो जाता है।
-शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की भी विधि विधान पूजा करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी जल्द प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाने लगती हैं।
-शुक्रवार के दिन गरीबों को खीर या कोई भी सफेद भोज्य पदार्थ का दान करने से लक्ष्मी माता प्रसन्न होती हैं।
-धन-धान्य में वृद्धि के लिए शुक्रवार के दिन तीन कन्याओं को भोजन कराएं और दक्षिणा स्वरूप उन्हें पीले कपड़े और पैसे दान करें। इस उपाय से धन संबंधी दिक्कतें दूर हो जाती हैं।
-लक्ष्मी माता को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन सुबह गाय को रोटी खिलाएं।

शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय:
-शुक्रवार के दिन श्री सूक्त का पाठ करने से भी शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। जिससे व्यक्ति को सभी भौतिक सुख प्राप्त होते हैं।
-शुक्रवार के व्रत रखने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है।
-शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए हीरे की अंगूठी पहनना विशेष फलदायी साबित हो सकता है। लेकिन ये अंगूठी बिना ज्योतिषीय सलाह का न पहनें। वृषभ और तुला राशि के जातकों के लिए हीरे की अंगूठी पहनना शुभ फलदायी साबित हो सकता है।
-शुक्र ग्रह की शांति के लिए शुक्रवार के दिन शुक्र यंत्र को धारण कर सकते हैं।
-जीवन में आर्थिक संपन्नता के लिए शुक्र बीज मंत्र "ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः" का उच्चारण करें।
यह भी पढ़ें: पापी ग्रह राहु मेष, वृषभ और कन्या राशि वालों को करेगा परेशान, इन उपायों से मिलेगी राहत