
स्वप्न शास्त्र: शुभ या अशुभ, सपने में गड़ा हुआ धन देखने का क्या है मतलब?
सपनों की दुनिया ऐसी होती है जो हमें पूरी दुनिया की सैर करा सकती है। सपनों पर किसी का वश नहीं चलता। सपनों में दिखाई देने वाली चीजें जानी पहचानी होने के अलावा कई बार व्यक्ति को बड़े ही विचित्र सपने भी नजर आते हैं। वहीं कई बार हमें धन से जुड़े हुए सपने भी दिखाई देते हैं। इसके अलावा बहुत से लोगों को आपने यह कहते सुना होगा कि उन्होंने सपने में कहीं गड़ा हुआ खजाना या पैसा देखा है। ऐसे में व्यक्ति को यह जानने की उत्सुकता रहती है कि इस सपने का क्या अर्थ है। तो आइए जानते हैं स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में गड़ा हुआ धन देखने का क्या मतलब है...
सपने में गड़ा हुआ धन देखना
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यदि कोई व्यक्ति सपने में गड़ा हुआ धन देखता है तो यह सपना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा सपना अचानक धन प्राप्ति या फिर व्यक्ति के मान-सम्मान में वृद्धि की तरफ इशारा है।
सपने में सिक्के दिखाई देना
यदि आपको सपने में सिक्कों की खनखनाहट सुनाई देती है तो इस सपने का मतलब स्वप्न शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि निकट भविष्य में आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यानी सपने में सिक्के देखना कोई अच्छा संकेत नहीं है।
सपने में पैसा मिलना
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक माना जाता है कि यदि कोई व्यक्ति सपने में किसी से धन यानी रुपए प्राप्त करता है तो यह एक शुभ संकेत है। यह सपना आने वाले समय में आपकी आर्थिक स्थिति के मजबूत होने की ओर इशारा करता है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)
यह भी पढ़ें: Nag Panchami 2022 Upay: नाग पंचमी पर करें ये उपाय, ज्योतिष अनुसार कुंडली के कालसर्प दोष से मिल सकती है मुक्ति
Published on:
21 Jul 2022 01:10 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
