नाग पंचमी 2022 उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नाग पंचमी के दिन राहु-केतु के मंत्र के जाप से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। आप इन मंत्रों का जाप पूरे श्रावण मास के दौरान भी कर सकते हैं।
यदि कोई जातक कुंडली में कालसर्प दोष से परेशान हो तो उसे श्रावण मास में नाग पंचमी के दिन भगवान भोलेनाथ का दूध से रुद्राभिषेक करें और आक का फूल, धतूरा, बिल्वपत्र आदि अर्पित करें। साथ ही किसी गरीब ब्राह्मण को चांदी के नाग-नागिन के जोड़े का दान करना भी शुभ माना जाता है।