22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सामुद्रिक शास्त्र: पति की किस्मत में चार चांद लगा देती हैं इन लक्षणों वाली लड़कियां

Lucky Signs on Female Body: सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक यदि ये लक्षण किसी लड़की में हों तो वह अपने पति के लिए बड़ी सौभाग्यशाली मानी जाती है और उसे ससुराल पक्ष से भी खूब प्यार मिलता है।

2 min read
Google source verification
lucky girl sign, samudrik shastra female, lucky signs on body, physical signs of female, hatheli par shukra parvat, matha chauda hona, guru parvat ka utha hona, ubhra hua shukra parvat, pair ka angutha gol hona, hath me guru parvat, सामुद्रिक शास्त्र, चौड़े माथे वाली लड़कियां,

सामुद्रिक शास्त्र: पति की किस्मत में चार चांद लगा देती हैं इन लक्षणों वाली लड़कियां

Samudrik Shastra: समुद्र शास्त्र के अनुसार ना केवल हाथ की लकीरों बल्कि शरीर के लक्षणों के आधार पर भी स्त्री अथवा पुरुष के स्वभाव और भविष्य के बारे में बताया जा सकता है। इसी प्रकार आज हम आपको ऐसे शारीरिक लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक लड़की को उसके पति के लिए बेहद भाग्यशाली बनाते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि इन लड़कियों से शादी करने वाले पुरुष के जीवन में चार चांद लग जाते हैं। तो आइए जानते हैं लड़कियों के से शारीरिक लक्षण कौन से हैं...

1. हथेली पर शुक्र और गुरु पर्वत
सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि जिस लड़की की हथेली पर शुक्र तथा गुरु पर्वत उभरा हुआ होता है उन लड़कियों का शादीशुदा जीवन काफी सुखमय होता है। ये लड़कियां अपने पति को खुश रखने का पूरा प्रयास करती हैं।

2. आगे की तरफ उठा हुआ पैर का अंगूठा
यदि किसी लड़की के पैर का अंगूठा गोल, लाल और आगे की तरफ से उठा हुआ होता है माना जाता है कि ऐसी लड़कियां शादी के बाद अपने पति की किस्मत चमका देती हैं। इन लड़कियों का सौभाग्य इनके पति के लिए भी लाभदायक साबित होता है।

3. पलकों और आंख के नीचे लालिमा
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक यदि लड़कियों के आंख के नीचे की त्वचा और पलकों पर हल्की सी लालिमा हो तो माना जाता है कि किस्मत की धनी इन लड़कियों को शादी के बाद पति से खूब प्यार मिलता है और इन्हें ससुराल में भी सभी सुख मिलते हैं।

4. चौड़े माथे वाली लड़कियां
जिन लड़कियों का माथा चौड़ा या अर्धचंद्राकार की तरह दिखाई देता है उनके बारे में कहा जाता है कि ये लड़कियां शादी करके जिस भी परिवार में जाती हैं वहां अपने पति और घरवालों के लिए बड़ी सौभाग्यशाली मानी जाती हैं। इन लड़कियों से शादी करने वाले लड़कों को शादी के बाद हर काम में तरक्की मिलती है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: राशिफल 11 जून 2022: वृष, तुला समेत इन राशि वालों के लिए उत्तम रूप से लाभदायक होगा आज का दिन!