script

Guru Gochar 2022: गुरु गोचर की अवधि में वृश्चिक राशि के लोग कई स्रोतों से कमा सकते हैं धन

locationनई दिल्लीPublished: Apr 09, 2022 02:24:49 pm

Submitted by:

Tanya Paliwal

Guru Gochar 2022: वृश्चिक
कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत होने से व्यक्ति का जीवन सरलता से व्यतीत होता है। इन्हीं ग्रहों में से एक बृहस्पति ग्रह को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। बृहस्पति ग्रह मजबूत होने से व्यक्ति को शिक्षा, स्वास्थ्य, धन और दांपत्य जीवन से जुड़े सभी कार्यों में सफलता हासिल हो सकती है। आपको बता दें कि बृहस्पति ग्रह 13 अप्रैल 2022 को सुबह 11 बजकर 23 मिनट पर मकर से मीन राशि में गोचर करेगा। तो आइए जानते हैं कि इस ग्रह गोचर का सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने की संभावना है…

वृश्चिक राशि, गुरु गोचर 2022. बृहस्पति ग्रह, धन लाभ, व्यापार,आय के स्रोत, छात्र वर्ग, सफलता, राशिफल, guru gochar april 2022, brihaspati gochar 2022, jupiter transit in scorpio, scorpio april horoscope 2022,

Guru Gochar 2022: गुरु गोचर की अवधि में वृश्चिक राशि के लोग कई स्रोतों से कमा सकते हैं धन

 

बृहस्पति गोचर 2022: वृश्चिक

वैदिक ज्योतिष के अनुसार बृहस्पति गोचर की इस अवधि में वृश्चिक राशि के लोगों का निजी जीवन काफी अधिक सक्रिय हो सकता है। यानी कि इस दौरान वृश्चिक राशि के लोगों की पारिवारिक समारोहों में व्यस्तता बढ़ने की सम्भावना है। साथ ही इस अवधि में आप अपनी मां का खूब ख्याल रखेंगे जिससे आपके और आपकी मां के बीच प्रेम में बढ़ोतरी हो सकती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु गोचर की अवधि में वृश्चिक राशि के लोग यदि कोई घर या संपत्ति खरीदते हैं तो यह समय उनके लिए अनुकूल और लाभदायक साबित हो सकता है।

 

वहीं अप्रैल महीने में बृहस्पति आपके पांचवें भाव में गोचर करेगा। जिस कारण यह समय आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकता है। इस दौरान संभावना है कि वृश्चिक राशि के लोग एक से अधिक स्रोतों से धन कमाने के साथ ही अपने व्यापार का विस्तार करके मुनाफा कमा सकते हैं।

गुरू गोचर की इस अवधि में जो छात्र पढ़ाई के साथ-साथ कोई अन्य रुचि भी रखते हैं, वे इस समय अपनी रुचि के माध्यम से धन कमाने में सफल हो सकते हैं। यही नहीं इस गुरु गोचर के दौरान आपके बच्चे आपको अपने किसी कार्य द्वारा गौरान्वित महसूस करा सकते हैं, जिससे आपके संबंध अपने बच्चों के साथ और मधुर हो सकते हैं।

साथ ही इस दौरान आप अपनी रुचियों पर ध्यान देने के कारण कुछ मनोरंजक गतिविधियों के लिए कहीं जाने की योजना बना सकते हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार ये वक्त छात्रों के लिए काफी फलदायी साबित हो सकता है। इस अवधि में आपके भीतर विषयों को अच्छे से समझने की उत्सुकता पैदा हो सकती है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि पूरी लगन से पढ़ाई पर ध्यान दें। इससे आपके ज्ञान में वृद्धि होगी।

वहीं अगर वृश्चिक राशि वाले परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो इस गुरु गोचर अवधि में आपको अच्छे अंकों के साथ स्नातक करने में सफलता मिल सकती है। इसके अलावा, इस दौरान आपकी रुचि धन संचय में भी बढ़ सकती है।

उपाय: प्रतिदिन स्नान करने के दौरान नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी डाल लें।

ट्रेंडिंग वीडियो