
कारोबार में तरक्की और धन लाभ के लिए फेंगशुई की इन चीजों को कार्यस्थल पर रखना माना जाता है शुभ
Feng Shui Tips For office: हर व्यक्ति जीवन में तरक्की हासिल करके और धन कमाकर अपने और अपने परिवार के लिए के लिए सभी सुख-सुविधाएं पाना चाहता है। इसके लिए लोग जी तोड़ मेहनत भी करते हैं। वहीं फेंगशुई शास्त्र में सौभाग्य में वृद्धि करने के कई उपाय बताए गए हैं। हालांकि लक्ष्य प्राप्ति के लिए कर्म ही सबसे बड़ा होता है, परंतु फेंगशुई शास्त्र के ये उपाय सकारात्मकता वृद्धि और जीवन की दशा परिवर्तन में सहायक हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं कारोबार अथवा नौकरी में तरक्की हासिल करने तथा आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए कार्यस्थल पर किन चीजों को रखना शुभ माना जाता है...
1. सिक्कों वाला जहाज
फेंगशुई के सुनहरे सिक्कों वाले जहाज को उन्नति और सफलता का प्रतीक माना जाता है। अपने ऑफिस डेस्क या कार्यस्थल पर रखने से आमदनी के नए रास्ते खुलते हैं। साथ ही यह सुनहरे सिक्कों वाला जहाज काम की मेज पर रखने से बचत को बढ़ाने में भी मदद मिलती है।
2. फेंगशुई ड्रैगन
फेंगशुई शास्त्र में ड्रैगन को ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। ड्रैगन को अपने दफ्तर या कार्यालय में रखना बहुत शुभ होता है। माना जाता है कि ड्रैगन को कार्यस्थल पर रखने से यह आलस दूर करने के साथ ही रचनात्मक और सृजनात्मक विषयों में आपकी जागरूकता को बढ़ाने में भी सहायक होता है।
3. बैंबू प्लांट या बांस का पौधा
बैंबू प्लांट या बांस के पौधे को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। यह केवल दफ्तर या कार्यस्थल पर ही नहीं बल्कि घर के लिए भी बहुत शुभ माना गया है। फेंगशुई शास्त्र के अनुसार बांस के पौधे को कार्यस्थल पर रखने से धन लाभ होने के साथ ही आय के नए स्रोत भी मिलने लगते हैं।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
यह भी पढ़ें: Horoscope Today 11 May 2022: आज का दिन 3 राशि वालों के लिए भारी तो 3 के लिए बेहद शुभ, जानें अपनी राशि का हाल
Updated on:
10 May 2022 05:05 pm
Published on:
10 May 2022 05:04 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
