
Vastu Shastra: घर में किस दिशा में होनी चाहिए रसोई? जानिए किचन से जुड़े ये खास वास्तु नियम
Vastu Tips For Kitchen: वास्तु शास्त्र में दिशाओं और पंच तत्वों को आधार मानकर शुभ-अशुभ प्रभावों की गणना की जाती है। ऐसे में जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और बरकत बनाए रखने के लिए अपने घर, दफ्तर आदि में भी वास्तु के नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है। वहीं रसोई जो कि घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होती है उससे जुड़े नियम भी वास्तु में बताए गए हैं। तो आइए जानते है किचन के लिए कुछ आवश्यक वास्तु टिप्स के बारे में...
घर में किस दिशा में होनी चाहिए किचन?
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में रसोई दक्षिण-पूर्व दिशा यानि आग्नेय कोण में बनवाना सबसे शुभ माना जाता है क्योंकि इस दिशा के स्वामी शुक्र ग्रह हैं।
अपने किचन में सिंक और पानी का स्थान ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ रखना शुभ होता है। वहीं खाना बनाते समय गृहणी का मुंह पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए। इससे उसके स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। घर के किचन में खिड़कियां पूर्व और पश्चिम दिशा की तरफ बनवानी चाहिए।
इस दिशा में न बनवाएं रसोई
वास्तु के जानकारों के अनुसार घर में कभी भी दक्षिण-पश्चिम दिशा में रसोई नहीं बनवानी चाहिए क्योंकि इससे घर में बेफिजूल के खर्चे बढ़ सकते हैं। साथ ही रसोई बनवाते समय ध्यान रखें कि रसोई का और आपके घर का मुख्य द्वार आमने-सामने नहीं होना चाहिए।
इसके अलावा उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर का स्थान माना गया है इसलिए इस दिशा में भी किचन होना अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा में रसोई होने से धन और जमीन-जायदाद की हानि होने की संभावना बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें: Radha Ashtami 2022: राधाष्टमी आज, राशि अनुसार राधा-कृष्ण की पूजा से दूर होंगे जीवन के सभी कष्ट
Updated on:
04 Sept 2022 11:33 am
Published on:
04 Sept 2022 11:31 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
