
Radha Ashtami 2022: राधाष्टमी आज, राशि अनुसार राधा-कृष्ण की पूजा से दूर होंगे जीवन के सभी कष्ट
राधाष्टमी 2022: हर साल हिन्दू पंचांग के अनुसार भादो मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी मनाई जाती है। इस साल आज 4 सितंबर 2022 को राधा अष्टमी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान कृष्ण और उनकी प्रिया राधा जी की पूजा का विधान है। मान्यता है कि राधाष्टमी का व्रत रखने और विधिवत राधा-कृष्ण की पूजा से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। साथ ही ज्योतिष अनुसार राधाष्टमी के दिन राशि अनुसार पूजा करने से सुखी वैवाहिक जीवन, आरोग्य, समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है...
मेष राशि- मेष राशि के लोगों को राधाष्टमी के दिन राधा रानी और श्रीकृष्ण को पंचामृत से स्नान करवाना चाहिए। साथ ही उन्हें पंचमेवा का भोग लगाएं।
वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोग राधाष्टमी के दिन राधा रानी और श्रीकृष्ण का दूध से अभिषेक करके उन्हें माखन और मिश्री का भोग लगाएं।
मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों को राधाष्टमी के दिन दूध और घी के मिश्रण से राधा-कृष्ण का अभिषेक करना चाहिए और उन्हें दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं। मान्यता है कि इससे सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है।
कर्क राशि- राधाष्टमी के दिन कर्क राशि के लोगों को गाय के शुद्ध घी से राधा जी और कृष्ण जी का अभिषेक करना चाहिए। इसके अलावा भोग में भगवान को केसर से बनी मिठाई का भोग लगाएं।
सिंह राशि- इस राशि के लोग राधाष्टमी के दिन भगवान कृष्ण और राधा जी का गंगाजल और शहद के मिश्रण से अभिषेक करें। इसके बाद उन्हें गुलाब जामुन का भोग लगाएं।
कन्या राशि- कन्या राशि के लोग राधाष्टमी के दिन राधा-कृष्ण का दूध में तुलसी के पत्ते डालकर अभिषेक करें और इसके बाद भगवान को पांच प्रकार की मेवा का भोग लगाएं। इससे भगवान की कृपा से व्यापारिक बाधाएं दूर होती है।
तुला राशि- तुला राशि के जातकों को राधा अष्टमी के दिन पंचामृत से राधा जी और भगवान कृष्ण का अभिषेक करके उन्हें पंजीरी का भोग लगाना चाहिए।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वाले राधा अष्टमी के दिन राधा-कृष्ण का गंगाजल से अभिषेक करें। इसके बाद भगवान को दूध और मावे से बनी मिठाई का भोग लगाएं।
धनु राशि- इस राशि के लोगों को राधा अष्टमी के दिन राधा रानी और श्रीकृष्ण का पंचामृत में तुलसी के पत्ते और थोड़ी सी हल्दी डालकर अभिषेक करना चाहिए। साथ ही उन्हें गुलाब जामुन का भोग लगाएं। मान्यता है कि इससे संतान सुख का आशीर्वाद मिलता है।
मकर राशि- मकर राशि के जातक राधा अष्टमी के दिन गंगाजल से राधा-कृष्ण का अभिषेक करें और उन्हें सूखे मेवे की बर्फी का भोग लगाएं।
कुंभ राशि- नौकरी संबंधी समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए कुंभ वालों को राधा अष्टमी के दिन यदि राधी रानी और कृष्ण जी का पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए और उन्हें मौसमी फलों का भोग लगाएं।
मीन राशि- राधा अष्टमी के दिन मीन राशि के लोगों को भगवान कृष्ण और राधा जी का शहद से अभिषेक करना चाहिए। फिर उन्हें केसर से बनी मिठाई का भोग लगाएं।
यह भी पढ़ें: September Ekadashi 2022 date: सितंबर में कब पड़ रही है एकादशी, जानिए तिथि और मुहूर्त
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
4 Sep 2022, 10:38 AM IST
Published on:
4 Sep 2022, 10:37 AM IST
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष




