September Ekadashi 2022: हिन्दू धर्म शास्त्रों में एकादशी व्रत को बहुत महत्व दिया गया है। भगवान विष्णु को समर्पित ये तिथि साल में 24 बार यानी हर माह में 2 बार आती है। वहीं इस साल सितंबर के महीने में भी दो एकदशियां पड़ेंगी। हिन्दू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पदमा या जलझूलनी एकादशी व्रत रखा जाता है। इसे परिवर्तनी एकादशी भी कहते हैं। इस दिन भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा का विधान है। वहीं इंदिरा एकादशी का व्रत पितृपक्ष में पड़ने वाली एकादशी के दिन रखा जाता है। तो आइए जानते हैं इस साल सितंबर के महीने में पड़ने वाली इन दोनों एकादशी व्रतों की सही तिथि और मुहूर्त के बारे में...