1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस वजह से Lata Mangeshkar को बहुत प्रिय था सफेद रंग, ग्रह-नक्षत्रों से है इसका नाता

इस राशि की महिलओं को सफेद रंग के फूल काफी पसंद होते हैं। लता मंगेशकर को भी सफेद फूलों से काफी लगाव था। वो अक्सर अपने बालों में सफेद फूल पहनना पसंद करती थीं।

2 min read
Google source verification
lata_mangeshkar.jpg

इस वजह से Lata Mangeshkar को बहुत प्रिय था सफेद रंग, ग्रह-नक्षत्रों से है इसका नाता

स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को सफेद रंग बेहद पसंद था। इसलिए वो इसी रंग की साड़ी पहनती थीं। साथ ही उन्हें सफेद फूल भी काफी प्रिय थे। कई बार इनसें इस बारे में पूछा भी गया कि आखिर वो क्यों सफेद रंग की साड़ी पहनती हैं। तो इसके जवाब में वो कहती थीं कि उन्हें सफेद रंग बचपन से ही प्रिय था। छोटी उम्र में वो घाघरा चोली भी इसी रंग की पहनती थीं। ज्योतिष नजरिए से अगर देखें तो सफेद रंग से उनका खास लगाव उनकी राशि के कारण था। लता मंगेशकर कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र की जातक थीं। बता दें कर्क राशि के लोगों का सबसे प्रिय रंग सफेद ही होता है।

कर्क राशि का संबंध चंद्रमा से माना जाता है। इस राशि के लोग अत्याधिक कल्पनाशील, वफादार, भावुक, दयालु और दृढ़ इच्छाशक्ति वाले होते हैं। लता मंगेशकर के व्यक्तित्व में ये सभी गुण देखने को मिलते थे। इस राशि के लोगों को अपने परिवार से काफी प्यार होता है और ये उनके लिए काफी कुछ करते भी हैं। भावुक और संवेदनशील होने के चलते ये दूसरों की भावनाओं को काफी समझते हैं और उनका आदर भी करते हैं। इन्हे यात्राएं करना काफी पसंद होता है। ये अपने घर परिवार से ज्यादा दिन दूर नहीं रह सकते।

इस राशि के लोग सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ कर हिस्सा लेते हैं। समाज में इनकी एक अलग ही पहचान होती है। इन्हें दूसरों से काफी मान-सम्मान प्राप्त होता है। इस राशि की महिलओं को सफेद रंग के फूल काफी पसंद होते हैं। लता मंगेशकर को भी सफेद फूलों से काफी लगाव था। वो अक्सर अपने बालों में सफेद फूल पहनना पसंद करती थीं। कर्क राशि के लोगों का स्वभाव चंद्र की तरह कोमल होता है। इनकी आंखों में एक अलग सी चमक देखने को मिलती है। गीत-संगीत में इनकी गहरी रुचि होती है। इस राशि के जातक काफी लोकप्रिय होते हैं।

अगर अश्लेषा नक्षत्र की बात करें तो इस नक्षत्र में जन्मे जातकों की आवाज काफी मधुर होती है। इन्हें बातचीत करना काफी पसंद होता है। इनसें किसी भी विषय पर बैठकर घंटों तक बातें की जा सकती हैं। ये बेहद बुद्धिमान होते हैं और सभी के लिए प्रेरणा के पात्र भी बनते हैं। ये थोड़े गुस्सैल स्वभाव के भी होते हैं। गलत बात बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर पाते। ये किसी भी समस्या को पहले ही भांप लेते हैं।
यह भी पढ़ें: बेहद दमदार पर्सनालिटी की होती हैं इन राशियों की लड़कियां, कामयाबी इनके चूमती है कदम