5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Guru Pushya Nakshatra 2021- नक्षत्रों के राजा: गुरु पुष्य नक्षत्र के योग पर आज से मंगल खरीदी का महायोग

- नक्षत्रों का राजा पुष्य 25 घंटे 57 मिनट रहेगा। - आज ही अहोई अष्टमी का व्रत भी है। - राशि अनुसार ये चीजें रहेंगी आपके लिए भाग्यशाली

3 min read
Google source verification
guru pushya nakshatra

बेहद शुभ संयोग में साल का पहला गुरू पुष्य नक्षत्र, निवेश के लिए है सबसे शुभ

कोरोना से बाजार के उबरने के संकेतों के साथ गुरुवार को गुरु पुष्य महामुहूर्त लेकर आ रहा है। आभूषण, भूमि-भवन के साथ चल-अचल संपत्ति की खरीदी के लिए नक्षत्रों का राजा पुष्य 25 घंटे 57 मिनट रहेगा।

गुरु-पुष्य के संयोग को कार्य में सिद्धि देने वाला सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग इसे और खास बना रहा है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, गुरु पुष्य में खरीदारी चिर स्थायी फल देने वाली होती है। सोना-चांदी और भूमि-भवन की खरीदारी लाभदायक मानी गई है। पुष्य नक्षत्र की शुरुआत सुबह 9.44 बजे होगी और यह शुक्रवार को 11.41 बजे तक रहेगा।

IMAGE CREDIT: patrika

कौन सी राशि वाले क्या खरीदें?
वहीं खरीदारी को लेकर ज्योतिष के जानकारों का मानना है कि इस दौरान यदि राशि अनुसार खरीदारी की जाए तो ज्यादा शुभ माना जाता है। ऐसे में पंडित एसके पांडे के अनुसार जानते हैं कि किस राशि के लिए क्या खरीदना इस समय खास माना जा रहा है।

1. मेष- इलेक्ट्रानिक उपकरण, नवीन वस्त्र, स्वर्ण आभूषण, रत्न।
2. वृषभ- भूमि, भवन, वाहन
3. मिथुन- व्यापारिक उपकरण, कृषि यंत्र, इलेक्ट्रानिक उपकरण।
4. कर्क- चांदी के आभूषण, बर्तन और सफेद रंग की कीमती वस्तुएं।
5. सिंह- भवन, भूषण एवं रत्न।
6. कन्या- बड़ा घर, नवीन वाहन, घरेलू उपयोग की वस्तुएं।
7. तुला- अत्याधुनिक संसाधन, स्वर्ण और रत्न।
8. वृश्चिक- इलेक्ट्रानिक और इलेक्ट्रीक उपकरण और वाहन।
9. धनु- स्वर्ण आभूषण, नवीन वस्त्र एवं रत्न।
10. मकर- जल शोधन यंत्र एवं इलेक्ट्रानिक उपकरण,
नवीन वस्त्र।
11. कुंभ- कीमती आभूषण, सजावट का सामान एवं वाहन।
12. मीन- कृषि उपकरण, भवन और चांदी की वस्तुएं।

Must Read- Dhanteras 2021: इस धनतेरस इन बातों का रखें खास ध्यान, साथ ही जानें इस बार बन रहे हैं कौन से खास योग?

IMAGE CREDIT: Dipawali

शुभ समय ऐसे समझें

शुभ मुहूर्त चौघडिय़ा
प्रात: 6.30 से 7.54 शुभ
प्रात: 10.54 से 12.10 चर

अभिजीत मुहूर्त
दोपहर 11.47 से 12.33
दोपहर 12.10 से 1.36 लाभ
दोपहर 1.36 से 3.01 अमृत
शाम 4.26 से 6.51 शुभ
शाम 5.51 से 7.26 अमृत
शाम 5.51 से 9.1 चर

लग्न चौघडिय़ा
प्रात: 8 से 10 .15 वृश्चिक
दोपहर 2 .7 से 3.41 तक कुंम्भ
शाम 6.51 से 8.48 तक वृषभ
रात्रि 1.18 से 3.30 तक सिंह

बाजारों में रौनक
दीपावली के नजदीक आते ही फिजा में त्योहारों का उत्साह घुलने लगा है। ऐसे में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना को पीछे छोड़ घर और बाजार की रौनक लौटती दिख रही है। पुष्य नक्षत्र से शुरू हो रही दीपावली में ग्राहको के बढ़ते कदमों ने कारोबारियों की बांछें खिला दी हैं।

पुष्य नक्षत्र पर लोगों में ज्वेलरी की खरीद के प्रति विशेष उत्साह है। अधिकांश लोग पुष्य नक्षत्र पर चांदी और धनतेरस पर सोने की खरीद करते है। करीब दो सप्ताह पहले से ज्वेलरी प्रतिष्ठानों पर लोग सोना-चांदी, नग व अन्य आभूषणों की खरीदारी के लिए ऑर्डर दे चुके हैं। सराफा कमेटी के अनुसार इन दिनों 25 से 30 प्रतिशत बिक्री बढ़ जाती है।

Must read- Shukra ka Rashi Parivartan Oct.2021- शुक्र का राशि परिवर्तन इन राशियों को देगा महालाभ

खास तैयारी : लाइट वेट ज्वेलरी की
इस बार लाइट वेट ज्वेलरी की खास तैयारी की गई है, क्योंकि सोने और चांदी के भाव ऊंचे होने से कमी वजन के आभूषणों में ग्राहहों की दिलचस्पी ज्यादा रहने की उम्मीद है। ऐसे में ज्वेलर्स ने डिमांड को देखते हुए कम वजन वाले करीब 50 डिजाइन के आभूषण तैयार किए हैं। इनमें अंगूठी, हार, मंगलसूत्र, कंगन, चेन, कान के टॉप्स और बालियों की डिजाइन सर्वाधिक हैं।

सोने का आयात बढ़ा
त्योहार के साथ ही शादियों के सीजन को देखते हुए सोने की मांग बढऩे लगी है। पिछले साल अप्रेल-सितंबर के मुकाबले इस वर्ष अप्रैल-सितंबर में सोने के आयात में 252 फीसदी की बढ़ोतरी आई है। गत वर्ष जहां 6.8 अरब डॉलर का सोना आयात किया गया था वह अब बढ़कर 24 अरब डॉलर का हो चुका है।