29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मासिक शिवरात्रि 2022: 27 जून को पड़ेगी मासिक शिवरात्रि, इन उपायों से पा सकते हैं आर्थिक और वैवाहिक जीवन के कष्टों से मुक्ति

Masik Shivratri 2022 Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि पड़ती है जो शिव भक्तों के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी गई है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मासिक शिवरात्रि के दिन इन उपायों द्वारा भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं...

2 min read
Google source verification
masik shivaratri 2022, masik shivaratri june 2022, masik shivratri june 2022, masik shivratri ke upay, bhagwan shiv ko prasan karne ke upay, shivratri 2022 ke upay, astro tips for happy married life, bhay mukti upay, मासिक शिवरात्रि कब है 2022, शीघ्र विवाह के लिए मंत्र,

मासिक शिवरात्रि 2022: 27 जून को पड़ेगी मासिक शिवरात्रि, इन उपायों से पा सकते हैं आर्थिक और वैवाहिक जीवन के कष्टों से मुक्ति

हिंदू पंचांग के अनुसार हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है जो शिव भक्तों के लिए बहुत खास होता है। मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि के दिन विधि-विधान से पूजा-पाठ और व्रत करने वाले मनुष्य को जीवन के सभी दुखों और पापों से मुक्ति मिल जाती है। साथ ही भोलेनाथ की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। इस साल 2022 में 27 जून को मासिक शिवरात्रि पड़ रही है। वहीं 27 जून को सोमवार होने से मासिक शिवरात्रि का महत्व और भी बढ़ गया है। तो आइए जानते हैं किन उपायों द्वारा शिव जी को प्रसन्न करके आर्थिक और वैवाहिक जीवन के कष्टों से मुक्ति मिल सकती है...

धन लाभ के लिए उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक मुट्ठी साबुत चावल में काले तिल मिलाकर मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव को अर्पित करने से धन लाभ के योग बनते हैं। साथ ही जीवन में आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

वैवाहिक जीवन में सुख के लिए
मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव के मंदिर में भोलेनाथ का जलाभिषेक करें। इसके बाद ॐ श्रीं वर प्रदाय श्री नमः मंत्र की 5 माला का जाप करने के बाद 5 श्रीफल यानी नारियल भगवान शिव को अर्पित कर दें। इससे विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।

भय से मुक्त होने का उपाय
यदि आपका मन अक्सर अशांत रहता है और मन में किसी ना किसी प्रकार का डर बना रहता है तो मासिक शिवरात्रि के दिन शिव चालीसा के पाठ को बहुत फलदायी माना गया है। शास्त्रों के अनुसार मान्यता है कि शिव चालीसा के पाठ से आत्मशक्ति बढ़ती है और मन शांत होता है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: सेहत ही नहीं ग्रहों से भी है फलों के रस का कनेक्शन, जानें कैसे नवग्रहों को करें शांत