
एक चुटकी नमक जगा सकता है आपकी सोई हुई किस्मत, राहु-केतु के अशुभ प्रभाव से भी मिल सकती है मुक्ति
Astrological Benefits of Salt: बिना नमक के भोजन बड़ा बेस्वाद लगता है। साथ ही सीमित मात्रा में नमक का सेवन आपकी सेहत के लिए भी जरूरी होता है। लेकिन आपको बता दें कि नमक का सेवन इस्तेमाल केवल रसोई घर तक ही सीमित नहीं है, बल्कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि चुटकी भर नमक आपके जीवन में सुख-समृद्धि लाने के साथ ही राहु-केतु के अशुभ प्रभावों से भी मुक्ति दिला सकता है। तो आइए जानते हैं नमक के ज्योतिष उपायों के बारे में...
1. राहु-केतु के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए
ज्योतिष शास्त्र में छाया ग्रह माने जाने वाले राहु केतु ग्रह के दुष्प्रभाव से जातक के जीवन में मुसीबतों का पहाड़ खड़ा हो जाता है। इसलिए राहु केतु के नकारात्मक प्रभाव को दूर करने के लिए एक कांच की कटोरी में नमक भरकर अपने बाथरूम में रख लें। वहीं ध्यान रखें कि हर 15 दिन बाद कटोरी के नमक को बदल देना चाहिए। माना जाता है कि इस उपाय को करने से जीवन में सकारात्मकता आती है और सुख-शांति बनी रहती है।
2. धन लाभ के लिए
जीवन में आर्थिक समस्याओं को दूर करने और धन लाभ के लिए एक कांच के गिलास में नमक का घोल बनाकर इसे अपने घर की उत्तरपूर्व दिशा में रख दें। साथ ही इस गिलास के पीछे दीवार पर एक लाल रंग का बल्ब भी लगा दें। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक आपको इस बात का भी खास ख्याल रखना है कि जब भी गिलास का पानी सूख जाए तो उसमें दोबारा नमक का घोल डाल दें। इस उपाय से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलती है।
3. सुखी दांपत्य जीवन के लिए
दांपत्य जीवन में मधुरता बनाए रखने और गृह-क्लेश से छुटकारा पाने के लिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस उपाय को आजमाना लाभकारी माना जाता है। इसके लिए आप एक खड़े नमक का टुकड़ा अपने बेडरूम में रख लें। आपको घर एक महीने बाद इस नमक की टुकड़े को बदलते रहना है। जल्द ही आपको सकारात्मक परिणाम मिलने लगेंगे।
4. बुरी नजर दूर करने के लिए
बुरी नजर यानी सकारात्मक दृष्टि से जीवन में परेशानियां पैदा होने लगती हैं। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक मुट्ठी नमक को पीड़ित व्यक्ति के सिर पर तीन बार उतारकर उसे घर के दरवाजे से बाहर फेंक दें। 3 दिन लगातार इस उपाय को करने से बुरी नजर उतर जाती है।
यह भी पढ़ें: जिन लड़कियों के गालों पर पड़ते हैं डिंपल वे पैसों के मामले में मानी जाती हैं बेहद लकी
Updated on:
06 May 2022 01:59 pm
Published on:
06 May 2022 01:57 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
