
जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति और नवग्रहों को मजबूत करने में सहायक माने जाते हैं लाल किताब के ये उपाय
ज्योतिष अनुसार किसी भी व्यक्ति के जन्म लेते ही उसके जीवन से नवग्रहों का जुड़ाव हो जाता है। ये नवग्रह जातक की कुंडली में उचित स्थान पर हों तो आपको हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है और आपका यश फैलता है। वहीं अगर कुंडली में ये ग्रह दुर्बल स्थिति में मौजूद होते हैं तो व्यक्ति कई शारीरिक, मानसिक और आर्थिक समस्याओं से घिर सकता है। तो आइए जानते हैं ज्योतिषीय ग्रंथ लाल किताब के अनुसार नवग्रहों को मजबूत करने के उपाय...
1. सूर्य ग्रह
ग्रहों के राजा सूर्य ग्रह को जातक की कुंडली में आत्मविश्वास, मान-सम्मान, यश, स्वास्थ्य, सत्ता-सुख आदि का कारक माना जाता है। इसलिए कुंडली में सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए लाल किताब के अनुसार नदी के बहते हुए जल में तांबे का सिक्का प्रवाहित करना शुभ माना जाता है।
2. चंद्र ग्रह
कुंडली में चंद्र ग्रह को धन, कार्यकुशलता और साहस का प्रतीक माना जाता है। इसलिए लाल किताब के अनुसार चंद्र ग्रह की शुभता में वृद्धि के लिए सफेद वस्त्र धारण करने के साथ सफेद चंदन का तिलक लगाना चाहिए। इसके अलावा जिन लोगों की कुंडली में चंद्र ग्रह कमजोर होता है उन्हें रात्रि में दूध न पीने की सलाह दी जाती है।
3. मंगल ग्रह
मंगल ग्रह की मजबूती के किए गरीबों को मीठी रोटी खिलाना और लाल रंग के रुमाल में सौंफ बांधकर अपने सोने के कमरे में रखना अच्छा माना जाता है।
4. बुध ग्रह
वाणी, बुद्धि, शिक्षा, व्यापार आदि से जुड़े शुभ फल प्राप्त करने के लिए बुध ग्रह का कुंडली में प्रबल होना शुभ माना जाता है। इसके लिए आप घर में तुलसी का पौधा लगाएं। इसके अलावा लाल किताब के मुताबिक बुधवार के दिन कपड़ों पर हरी चूड़ियां और कुछ पैसे रखकर किसी किन्नर को दान में दें।
5. बृहस्पति या गुरु ग्रह
बृहस्पति ग्रह को प्रबल बनाने के लिए कच्चे सूत को हल्दी में रंगकर किसी पीपल के पेड़ से बांध दें। साथ ही रोजाना केसर का तिलक लगाएं।
6. शुक्र ग्रह
शुक्र ग्रह से संबंधित शुभ परिणामों में बढ़ोतरी के लिए लाल किताब उपायों के अनुसार सफेद पत्थर पर सफेद चंदन को घिसकर बहते पानी में प्रवाहित करने से भी सफलता मिलने की मान्यता है।
7. शनि ग्रह
जीवन के कष्टों से मुक्ति पाने और शनि ग्रह की कृपा प्राप्त करने के लिए एक नारियल को बहते जल में प्रवाहित करने से सकारात्मक परिणाम मिलने लगते हैं।
8. राहु ग्रह
जिस व्यक्ति की कुंडली में राहु ग्रह मजबूत होता है वह व्यक्ति हर विकट परिस्थिति से लड़कर बाहर आने की क्षमता रखता है और साथ ही उसकी वाक् क्षमता भी बेहतर होती है। इसलिए चांदी के हाथी को घर ने रखने या जौ को बहते जल में प्रवाहित करने से राहु ग्रह को प्रबलता मिलने की मान्यता है।
9. केतु ग्रह
केतु ग्रह को मजबूती प्रदान करने के लिए भगवान गणपति की पूजा करना और घर में कुत्ता पालना शुभ माना जाता है। इसलिए अलावा आप सफेद और काले रंग के कंबल गरीबों में बांट सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)
यह भी पढ़ें: इन मंदिरों में लगता है बड़ी विचित्र चीजों का भोग, कहीं चॉकलेट तो कहीं चढ़ाए जाते हैं नूडल्स
Updated on:
16 May 2022 02:18 pm
Published on:
16 May 2022 02:17 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
