18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Numerology 15 December 2022: इन मूलांक वालों की जिंदगी में आने वाला है बदलाव

अंकज्योतिष 15 दिसंबर 2022: अंकज्योतिष को ज्योतिषशास्त्र का ही एक भाग माना जाता है। इसकी मदद से भी किसी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है। जिस तरह कुंडली में ग्रहों की स्थिति व्यक्ति के बारे में बताती है उसी प्रकार अंक ज्योतिष में जातक का मूलांक उसके बारे में कई जानकारियों प्रदान करता है।

2 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Dec 14, 2022

numerology-15_december_2022.jpg

Numerology Horoscope 15 December 2022 : अंकज्योतिष को भी ज्योतिषशास्त्र का ही एक और भाग माना जाता है। इसकी मदद से भी किसी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है। जिस तरह कुंडली में ग्रहों की स्थिति व्यक्ति के बारे में बताती है उसी प्रकार अंक ज्योतिष में जातक का मूलांक उसके बारे में कई जानकारियों प्रदान करता है। यहां हर अंक का एक विशेष ग्रह कारक माना जाता है।

अंकशास्त्र में मूलांक निकालने के लिए जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक को जोड़ने के पश्चात जो भी अंक आए उन अंको को तब तक जोड़ा जाता है जब तक वह सिंगल डिजीट का अंक न हो जाए, इसके बाद जो सिंगल डिजीट का अंक प्राप्त होता है वहीं जातक का मूलांक माना जाता है और वहीं जातक का भाग्यांक भी होता है। तो चलिए आज हम अंक ज्योतिष के जानकार बीडी श्रीवास्तव से जानते हैं कि गुरुवार, 15 दिसंबर का दिन 1 से 9 तक के मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा?

मूलांक 1:अंक 1 तथा 5 आज का आपका शुभ अंक है । आज का दिन थोड़े संघर्ष का है। आज किसी विशेष कार्य में व्यस्त रहेंगे। धन का आगमन होगा। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को भोजन दें। चने की दाल का दान करें।

मूलांक 2:अंक 2 तथा 5 आजका आपका शुभ अंक है। आज यात्रा कर सकते हैं। किसी जन्मांक 2 या 9 के व्यक्ति से व्यवसाय में लाभ का संकेत है। आसमानी रंग शुभ है । श्री सूक्त का पाठ करें।

मूलांक 3:अंक 2 तथा 3 आज का आपका शुभ अंक है। आपका मन आज धार्मिक कार्यों में लगेगा। पीला रंग शुभ है। धन के व्यय होने के संकेत हैं। गाय को गुड़ खिलाएं। रुके धन की प्राप्ति होगी।

मूलांक 4:अंक 2 तथा 6 आजका आपका शुभ रंग है। आज धार्मिक क्रिया कलापों में व्यस्त रहेंगे । व्यवसाय में सफलता मिलेगी। शिक्षा में उन्नति होगी। पीला रंग शुभ है। गाय को केला खिलाइए। फ़िल्म तथा पत्रकारिता से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे।

मूलांक 5:अंक 3 तथा 5 आज आपके लिए शुभ है। अंक 8 तथा 9 आज आपको रियल स्टेट के व्यवसाय में लाभ देगा। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। आज किसी विशेष कार्य को पूरा करने का उत्साह रहेगा। हरा रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें।


Must Read-ऐसे पहचानें अपने बच्चे का स्वभाव! फिर इस तरह दें उसके कॅरियर को दिशा

मूलांक 6:अंक 1, 2 तथा 9 आज के आपके मित्र अंक हैं। आज मन अशांत रहेगा। सुखद यात्रा की संभावना रहेगी। लाल रंग शुभ है। छात्रों को संघर्ष करना होगा। हनुमान जी के मंदिर जाएं।

मूलांक 7:अंक 3 तथा 9 आज का आपका शुभ अंक है। छात्रों को लाभ होगा। आज अपने आत्मबल को बनाए रखें। किसी प्रिय मित्र की सहायता से कोई लम्बित कार्य बनेगा। नारंगी रंग शुभ है। आज धन व्यय के संकेत हैं। गरीबों में कम्बल वितरण करें।

मूलांक 8:अंक 3 तथा 5 आज का आपका शुभ अंक है। आज का दिन छात्रों के लिए बहुत शुभ है। किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या से आज राहत मिल सकती है। व्यवसाइयों के लिए सफलता भरा दिवस रहेगा।धन का आगमन होगा। सफेद रंग शुभ है। गरीबों को कम्बल दें।

मूलांक 9:अंक 3 तथा 9 आज का आपका शुभ अंक है। आज व्यवसाय में सफलता मिलेगी। 01 तथा 02 जन्मांक के व्यक्ति के साथ नई बिजेनस पार्टनरशिप हो सकती है। पीला व सफेद रंग शुभ है। किसी प्रिय मित्र से बहुत दिनों बाद मुलाकात होगी। भगवान शिव का ध्यान करें।