1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंक ज्योतिष राशिफल 21 अप्रैल 2022: अपनी बर्थ डेट से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

Numerology Rashifal 21 April 2022: अंक ज्योतिष के अनुसार आइए जानते हैं अंको के संयोग और ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर सभी 1 से 9 मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा...

2 min read
Google source verification
numerology horoscope 21 अप्रैल 2022, अंक ज्योतिष राशिफल 21 अप्रैल 2022, today numerology horoscope, aaj ka rashifal, Horoscope by numerology, aaj ka rashifal in hindi, dainik rashifal, ank jyotish rashifal, ank jyotish 21 april 2022 rashifal, आज का राशिफल, अंकज्योतिष राशिफल, दैनिक राशिफल, मेष, वृष, कन्या, वॄश्चिक,

अंक ज्योतिष राशिफल 21 अप्रैल 2022: अपनी बर्थ डेट से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

अंक ज्योतिष राशिफल 21 अप्रैल 2022 (Numerology Horoscope 21 April 2022): अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक आपकी बर्थ डेट का योग मूलांक कहलाता है। वहीं अंक ज्योतिष में व्यक्ति की जन्म तारीख के अंकों के योग से बने मूलांक के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी बातों के बारे में बताया जा सकता है। तो आइए जानते हैं सभी 1 से 9 मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा…

मूलांक 1 (जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28):
जीवन साथी से विवाद हो सकता है। जमीन-जायदाद से लाभ कमा सकते हैं। मित्र से बात करके अच्छा महसूस करेंगे। दफ्तर के कार्य से आपकी दिनचर्या में परिवर्तन आ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा मूलांक 1 वालों के लिए आज का शुभ रंग हरा है।

मूलांक 2 (जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29):
आज के दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। अपने बजट के अनुसार ही खर्चा करें। क्योंकि आने वाले दिनों में खर्चें बढ़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कार्य में मेहनत रंग लाएगी। विवाह संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है। आज के दिन आपका शुभ रंग गुलाबी है।

मूलांक 3 (जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30):
आर्थिक उन्नति की संभावना है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से सावधान रहें, वे आपकी छवि खराब कर सकते हैं। आगे की योजना बनाने में जीवन साथी की मदद मिलेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज के दिन आपका शुभ रंग नीला है।

मूलांक 4 (जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31):
आज के दिन आपकी बुद्धिमता और ऊर्जा के कारण रूके हुए काम आगे बढ़ेंगे। जमीन-जायदाद के कार्यों में कोई रुकावट आ सकती है। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। अपने प्रेमी की खुशी के लिए थोड़ी और कोशिश करें। आज के दिन आपका शुभ रंग हल्का पीला है।

मूलांक 5 (जन्म तारीख 5, 14 और 23):
आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। ओवरकॉन्फिडेंस में कोई भी कार्य ना करें। कोई भी फैसला लेने से पहले सोच लें। आपको लोगों का सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार कार्य से जुड़ी यात्रा फलदायी रहेगी। कोई नई डील मिल सकती है। मूलांक 5 वालों के लिए आज का शुभ रंग नींबुआ यानी लेमन है।

मूलांक 6 (जन्म तारीख 6, 14 और 24):
धर्म-कर्म के कार्यों में खुशी महसूस करेंगे। ज्यादा क्रोध करने से बचें, वरना भाई-बहन के रिश्तो में दरार आ सकती है। खर्चों के प्रबंधन में सफलता मिलेगी। नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज के लिए आपका शुभ रंग गुलाबी है।

मूलांक 7 (जन्म तारीख 7, 16 और 25):
मन व्याकुल रहेगा, इसलिए भगवान की भक्ति या किसी अच्छे कार्य में मन लगाने की कोशिश करें। बेकार की चीजों में पैसा खर्च हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आज के लिए आपका शुभ रंग हल्का नीला है।

मूलांक 8 (जन्म तारीख 8, 17 और 26):
सेहत पर ध्यान दें, कुछ समस्या हो सकती है। साथ ही पैर में दर्द परेशान कर सकता है। परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। अपने धन का सही से इस्तेमाल करें। ज्यादा लाभ कमाने के चक्कर में नुकसान झेलना पड़ सकता है। महिलाओं के लिए आज का दिन अनुकूल है। मूलांक 8 वालों के लिए आज का शुभ रंग केसरिया है।

मूलांक 9 (जन्म तारीख 9, 18 और 27):
आज के दिन विद्यार्थियों के लिए शुभ रहेगा। अपने प्रेमी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। संपत्ति से जुड़े काम में रूकावटें आने की सम्भावना है। बेकार की चीजों में धन खर्च होगा।आज के लिए आपका शुभ रंग भूरा होगा।

यह भी पढ़ें: Horoscope Today 21 April 2022: आज मिथुन, वृश्चिक समेत इन 5 राशियों पर मां लक्ष्मी की रहेगी कृपा, जानें अपनी राशि का हाल