
कंप्यूटर जितना तेज चलता है इन बर्थ डेट वाले लोगों का दिमाग, देखें क्या आप भी हैं इनमें शामिल
Ank Jyotish: जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 और 23 होती है उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के लोग किस्मत के धनी माने जाते हैं। इनका दिमाग काफी तेज होता है। ये बुद्धिमान और समझदार होते हैं। पैसा कमाने में माहिर माने जाते हैं। नई-नई योजनाओं से ये खूब लाभ कमाते हैं। इन पर धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा रहती है। जिस वजह से इन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। करियर में ये बड़ी ही तेजी से आगे निकलते हैं। जानिए और क्या खूबी होती है इस मूलांक के लोगों में।
धनवान होते हैं इस मूलांक के लोग: इस मूलांक के लोग बुद्धि और मेहनत के दम पर खूब पैसा कमाते हैं। ये भविष्य में होने वाली घटनाओं को पहले ही भांप लेते हैं। इनकी नौकरी से ज्यादा बिजनेस में रुचि होती है। ये हर काम अपने तरीके से करना पसंद करते हैं। ऑफिस में इनके बॉस इन्हें काफी पसंद करते हैं। ये एक बार जिस काम को करने की सोच लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं। ये हर समय कुछ न कुछ नया सीखने में लगे रहते हैं।
होते हैं गुणवान: इस मूलांक के लोग काफी प्रतिभाशाली होते हैं। इनके अंदर गजब का आकर्षण होता है। जिस कारण कोई भी इनकी तरफ तुरंत आकर्षित हो जाता है। ये हर पार्टी की जान होते हैं। ये अपने जिंदगी खुलकर जीते हैं। जीवन में आने वाली हर चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं। जल्दी से हार नहीं मानते। ये लोग कलाकार किस्म के होते हैं। इनके अंदर आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होते। ये बोलने चालने में काफी माहिर होते हैं।
ये प्रोफेशन इन्हें करता है सूट: मूलांक 5 वाले नौकरी और बिजनेस दोनों करते हैं। लेकिन इन्हें बिजनेस काफी सूट करता है। ये अच्छे मैनेजर, पत्रकार, जिलाधिकारी, वकील, जज, डॉक्टर या ज्योतिषी हो सकते हैं। इसके अलावा इन्हें एक्टिंग का भी शौक होता है।
यह भी पढ़ें: मंगल का शनि की राशि कुंभ में गोचर, 4 राशि वालों की चमकाएगा किस्मत
Published on:
29 Mar 2022 02:21 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
